8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedदोस्त को चेयरमैन का पद दान कर दिया, एक फैसले से रिश्ते...

दोस्त को चेयरमैन का पद दान कर दिया, एक फैसले से रिश्ते में आई दरार और आज मुश्किल में टाटा का ये फ्रेंड

Published on

नई दिल्ली

गो फर्स्ट एयरलाइन दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच चुका है। लोगों को सस्ती फ्लाइट टिकट पर हवाई सफर करवाने वाली एयरलाइन बंद होने की कगार पर है। भारत की सबसे पुरानी कंपनी वाडिया समूह के स्वामित्व वाली कंपनी का दिवालिया होना सबके लिए हैरान करने वाला है। आप और हम ही नहीं बल्कि 79 साल के नुस्ली वाडिया भी इस खबर से आहत होंगे। ब्रिटेनिया, बॉम्बे डाइंग जैसी कंपनियों का संचालन करने वाली कंपनी के एयरलाइन की ये हालत हो गई कि अब उसके पास तेल तक के पैसे नहीं बचे हैं, हैरान करता है। 33 हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले नुस्ली वाडिया की ये कंपनी भले ही दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच गई हो, लेकिन इस कारोबारी घराने को कॉरपोरेट जगत का किंग कहा जाता है।

रतन टाटा के बचपन के दोस्त
वाडिया समूह रतन टाटा के करीब रहा है। नुस्ली वाडिया, रतन टाटा दोनों ही पारसी परिवार से हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। दोनों में इतनी गहरी दोस्ती थी कि एक वक्त ऐसा आया जब नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा के लिए टाटा संस के चेयरमैन की कुर्सी तक छोड़ दी। नुस्ली और रतन टाटा दोनों पक्के दोस्त थे। दोनों का एक दूसरे के बिना काम नहीं चलता था नुस्ली जेआरडी टाटा को अपना गुरू और मार्गदर्शक मानते थे।

रतन टाटा के लिए छोड़ दी थी चेयरमैन की कुर्सी
जेआरडी टाटा (JRD Tata) के रिटायरमेंट के बाद जब टाटा समूह (Tata) के नए चेयरमैन की तलाश शुरू हुई तो वाडिया इस रेस में सबसे आगे थे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि रतन टाटा भी इस रेस में हैं, उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। रतन टाटा के पक्ष में फैसला हो, इसलिए नुस्ली ने चेयरमैन की रेस से पीछे हटने का फैसला किया। उनकी मेहनत भी रंग लाई और साल 1991 में रतन टाटा टाटा समूह के चेयरमैन बने। रतन चाचा चाहते थे कि उनका करीबी दोस्त वाइस-चेयरमैन बने। उन्होंने नुस्ली को वाइस चेयरमैन बनाने के लिए प्रस्ताव भी दिया, लेकिन वाडिया ने इससे भी इनकार कर दिया। रतन टाटा नुस्ली वाडिया पर बहुत ज्यादा निर्भर थे। हर फैसले में, नई प्लानिंग में उनसे राय मशवरा करते थे।

कैसे आई दोस्ती में दरार
नुस्ली वाडिया स्पष्ट बोलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी इसी आदत ने उनके और रतन टाटा के बीच दोस्ती में दरार ला दिया। दोनों के बीच साल 2007 के बाद से दूरियां आने लगी। दरअसल टाटा स्टील ने 12 अरब डॉलर में यूरोप की कोरस स्टील को खरीदा था। वाडिया इस सौदे से खुश नहीं थे। इस बात को लेकर रतन टाटा और वाडिया के बीच थोड़ी बहस भी हुई। फिर उन्होंने टाटा नैनो प्रोजेक्ट में भी निवेश करने के रतन टाटा के फैसले का विरोध किया था। ये दूरियां उस वक्त खुलकर सबसे सामने आ गई जब टाटा और मिस्त्री का विवाद हुआ। नुस्ली वाडिया साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के फैसले के खिलाफ थे। बाद में उन्होंने रतन टाटा और टाटा संस पर मानहानि का केस भी किया था। हालांकि बाद में उन्होंने केस वापस ले लिया । इस तरह से दो दोस्त एक दूसरे के खिलाफ हो गए।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...