20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedइंस्पायर करती है दुती चंद की लव स्टोरी, बोलीं- मेरी लाइफ में...

इंस्पायर करती है दुती चंद की लव स्टोरी, बोलीं- मेरी लाइफ में हीरो नहीं हीरोइन है

Published on

नई दिल्ली,

पांच साल के बाद डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ ने वापसी की है. इस शो में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर, फैजल शेख, गश्मीर महाजन और नीति टेलर समेत कई सेलेब्स ने पार्टीसिपेट किया है. इस शो का हिस्सा इंडियन प्रोफेशनल स्प्रिंटर और नेशनल चैंपियन दुती चंद भी बनी हैं. शो में कई दमदार कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं. इनमें से एक दुती चंद भी हैं. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो दुती चंद की परफॉर्मेंस का है.

मेकर्स ने शेयर किया दुती चंद की परफॉर्मेंस का वीडियो
दरअसल, इस वीकेंड दुती चंद अपनी परफॉर्मेंस के जरिए खुद की लव स्टोरी बताती नजर आने वाली हैं. वह अपनी परफॉर्मेंस अपनी गर्लफ्रेंड को डेडीकेट करती दिखेंगी. मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दुती चंद अपनी लाइफ के ‘हीरो’ नहीं, बल्कि ‘हीरोइन’ के बारे में जानकारी देती दिख रही हैं. स्टेज पर परफॉर्मेंस के बाद शो के होस्ट मनीष पॉल, दुती चंद से पूछते हैं कि आपकी लाइफ का हीरो कौन है? इसपर हंसते हुए दुती चंद कहती हैं कि मेरी लाइफ का कोई हीरो नहीं, बल्कि हीरोइन है. प्यार एक ऐसी चीज है, जिसमें जेंडर, कास्ट, रंग कुछ भी नहीं देखते.

दुती चंद की यह बात सुनकर शो के जज करण जौहर कहते हैं कि कितनी सारी लड़कियां और लड़के होंगे जो डर-डरकर अपनी जिंदगी खुलकर नहीं जी पा रहे हैं. इन सभी से मैं कहना चाहूंगा कि एक ऐसी कहानी है दुती चंद की. और वे सब देखें और इंस्पायर हो जाएं. वाकई मैं सलाम करता हूं. करण जौहर की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई व्यक्ति तालियां बजाने लगता है. दुती चंद भी उन्हें शुक्रिया कहती हैं.

मेकर्स ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दुती चंद ने की अपने परफॉर्मेंस से एक इंस्पायरिंग लव स्टोरी जाहिर. देखना न भूलिए उनकी पूरी परफॉर्मेंस, इस वीकेंड. वीडियो में दुती चंद ने येलो टी शर्ट और ब्लू जीन्स पहनी है, जिसमें उनका स्पोर्टी लुक बखूबी देखा जा सकता है. वीडियो के बैकग्राउंड में दुती चंद और उनकी गर्लफ्रेंड की कुछ थ्रोबैक फोटोज भी दिखाई जा रही हैं. दुती चंद इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है. दुती चंद के डांस करने के इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है. इस वीकेंड आप भी उनकी परफॉर्मेंस देखना मत भूलिएगा!

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...