9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedहफ्ते में सिर्फ 4 दिन ड्यूटी, 3 दिन छुट्टी, इस कंपनी का...

हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ड्यूटी, 3 दिन छुट्टी, इस कंपनी का ऐलान!

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 4 डे वर्किंग वीक की सौगात दी है. इसके तहत सप्‍ताह में 3 दिन कर्मचारियों को छुट्टी रहेगी. हालांकि, कंपनी ने अभी इसे ट्रायल के तहत शुरू किया है, ट्रायल मार्च 2023 तक चलेगा. Fuel कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्‍टर मार्टिन किंग ने बताया कि Four day working week की शुरुआत अक्‍टूबर में हुई. उन्‍होंने कहा कि Four day working week के दौरान कर्मचारियों को पहले की तरह पूरी सैलरी मिलेगी.

Fuel कंपनी ब्रिटेन के प्‍लाईमाउथ (डेवन) में बेस्‍ड है. यह मार्केटिंग फर्म है. Four day working week के तहत कर्मचारी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच काम कर रहे हैं. हालांकि, दिन काम के लिहाज से थोड़ा लंबा हो गया है. लेकिन फिर भी कर्मचारियों को प्रति सप्‍ताह तीन घंटे कम काम करना पड़ रहा है. Fuel गूगल (Google) और मेटा (Meta) जैसी दिग्‍गज कंपनियों को मार्केट इनसाइट्स उपब्‍ध करवाती है.

वहीं Fuel के मैनेजिंग डायरेक्‍टर मार्टिन किंग ने बताया कि इससे ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है. हालांकि, इसके लिए कुछ एडजस्‍टमेंट करने पड़े, लेकिन हमने इसकी अच्‍छे तरीके से तैयारी की. करीब तीन सप्‍ताह 4 Day Working को हो चुके हैं, सब कुछ ठीक चल रहा है. लोगों ने ताउम्र 5 Day Working के तहत काम किया है.

मार्टिन ने बताया कि हमने अपने क्‍लाइंट्स के लिए काम के घंटे बढ़ा दिए हैं. हमारी कंपनी बहुत सारे ई-कॉमर्स वर्क करती है. ऐसे में कर्मचारियों का क्‍लाइंट्स के लिए मौजूद होना बहुत जरूरी है. Fuel वर्तमान में Portcullis Legals के साथ मिलकर काम कर रही है, Portcullis Legals पहले ही 4 day Week के कॉन्‍सेप्‍ट पर काम कर रही है. Portcullis Legals के डायरेक्टिंग मैनेजर ट्रेवर वॉर्थ ने 4 डे वीक की शुरुआत साल 2019 में की थी.

वैसे इससे पहले भी ब्रिटेन में कई कंपनी 4 डे वर्किंग वीक को अपना चुकी हैं. इस साल की शुरुआत में UAE में साढ़े चार दिन की शिफ्ट का फैसला किया था. इसके अलावा न्‍यूजीलैंड, अमेरिका में भी 4 डे वर्किंग वीक की शुरुआत कुछ कंपनियों ने की थी. कई कंपनियां इसे अब भी जारी रखे हुए हैं, वहीं कुछ जगह इसे बंद भी किया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...