17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedचुनाव के बीच इकोनॉमी से जुड़ी खबर, चौथी तिमाही में 7.8% रही...

चुनाव के बीच इकोनॉमी से जुड़ी खबर, चौथी तिमाही में 7.8% रही GDP ग्रोथ रेट

Published on

नई दिल्‍ली ,

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग से ठीक दिन पहले इकोनॉमी के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है. पिछले साल समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी दर्ज की गई थी.

भारत का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्‍ट (GDP) वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही में शानदार तेजी से बढ़ा है. चुनाव नतीजों से पहले जीडीपी के आंकड़े जारी हुए हैं. भारत की जीडीपी मार्च तिमाही में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी और केंद्र ने अब वित्त वर्ष 24 की समग्र विकास दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है.

आरबीआई ने लगाया था इतना अनुमान
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान 6.9 फीसदी से ज्‍यादा हुई है.

इतना रहा विदेशी मु्द्रा भंडार
वहीं 24 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 648 बिलियन डॉलर रहा. इसमें बीते हफ्ते के मुकाबले मामूली 2 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई. बता दें, चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रहने के साथ ही FY24 में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रह सकती है, जो कि भारतीय इकोनॉमी की मजबूती को दर्शाता है. चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ दर सभी अनुमान से बेहतर रहे हैं.

सरकार बदलने से नहीं पड़ेगा जीडीपी ग्रोथ पर कोई असर
सरकार के सांख्यिकी कार्यालय ने यह भी बताया कि इनडायरेक्‍ट टैक्‍स और सब्सिडी को छोड़कर ग्रॉस वैल्‍यू एडेड (GVA) में इसी अवधि के दौरान 6.3% की बढ़ोतरी हुई. ये आंकड़े चुनावों से पहले मजबूत आर्थिक प्रदर्शन को रेखांकित करते हैं. भारत में छह सप्ताह तक चलने वाले चुनाव 1 जून को समाप्त हो रहे हैं, जिसके परिणाम 4 जून को आने की उम्मीद है.

निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की इकोनॉमिस्‍ट टेरेसा जॉन ने कहा कि जून में चाहे कोई भी पार्टी सरकार बनाए, भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट मजबूत बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल से इतर नीति की व्यापक दिशा में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो सकता है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...