17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedएक Kiss..आदित्य की गर्दन पकड़ जबरन किस करने को झपटी फैन, वीडियो...

एक Kiss..आदित्य की गर्दन पकड़ जबरन किस करने को झपटी फैन, वीडियो देख भड़के यूजर्स

Published on

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें विद्या बालन से लेकर अनन्या पांडे तक कई सितारे शिरकत करते नजर आए। हालांकि इस स्क्रीनिंग में कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल, स्क्रीनिंग के दौरान जब आदित्य अपने फैंस के मुलाकात कर रहे थे तब एक फीमेल फैन ने अचानक उनपर धावा बोल दिया। सेल्फी लेने के बहाने पहले तो यह महिला प्रशंसक आदित्य के करीब जाती है फिर अचानक ही उनकी गर्दन पकड़ कर गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्टर को असहज महसूस करते हुए साफ देखा जा सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो को आदित्य के फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को सामने देख किसी फैन ने अपना आपा खोया हो। लेकिन आदित्य के साथ हुई इस घटना पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है।

हाथ पर किया किस
आदित्य रॉय कपूर के जब अपने फैंस के बीच पहुंचे तब यह महिला उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। एक्टर ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन जब महिला ने आदित्य के गर्दन को जकड़ा तब वह असहज हो गए और उन्हें खुद से दूर करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उस महिला ने बताया कि वह खास उनसे मिलने दुबई से आई है। इतना कहते हुए महिला ने एक्टर ने हाथों पर किस कर लिया।

‘यह हैरासमेंट है’
आदित्य रॉय कपूर का यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सच कहें तो लोगों का गुस्सा कहीं ना कहीं जायज भी है। जरा सोचिए अगर ऐसी ही हरकत कोई मेल फैन किसी एक्ट्रेस के साथ करता तो अबतक कितना बवाल मचा होता। एक यूजर ने इस वायरल वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, ‘यह हैरासमेंट है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अगर यही हरकत कोई लड़का किसी एक्ट्रेस के साथ करता तो..?’ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘लोगों को क्या हो गया है। मैं भी उन्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं ऐसे जबरदस्ती किस नहीं करूंगी।’

बता दें कि ‘द नाइट मैनेजर’ से आदित्य रॉय कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में आदित्य के अलावा अनिल कपूर, शोभिता धूलिपाला, तिलोत्मा शोम, रवि बहल और सास्वत चटर्जी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। संदीप मोदी की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी को स्ट्रीम होगी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...