14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedElon Musk बने 12वें बच्चे के पिता, Neuralink की डायरेक्टर हैं बच्चे...

Elon Musk बने 12वें बच्चे के पिता, Neuralink की डायरेक्टर हैं बच्चे की मां

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk 12वें बच्चे के पिता बने हैं. न्यूरालिंक डायरेक्टर Shivon Zilis के साथ ये उनका तीसरा बच्चा है. मस्क ने कहा है कि ये बच्चा कोई सीक्रेट नहीं था. उनके दोस्त और परिवार के लोगों को इस बच्चे के बारे में जानकारी थी.मस्क ने बच्चे के नाम और लिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. उन्होंने बच्चे को लेकर आ रही उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि मस्क ने बच्चे की जानकारी को सीक्रेट रखा था.

इस बारे में जानकारी देते हुए मस्क ने कहा ‘जहां तक बच्चे की जानकारी सीक्रेट रखने की बात, ये सब गलत है. हमारे सभी दोस्तों और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी थी. इस बारे में कोई प्रेस रिलीज जारी ना करना आजीब हो सकता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये कोई सीक्रेट है.’

ये Elon Musk और Shivon Zilis का तीसरा बच्चा है. इससे पहले Shivon Zilis ने मस्क के जुड़वा बच्चों- Strider और Azure को साल 2021 में जन्म दिया था. Shivon Zilis मस्क की ब्रेन इम्प्लांट फर्म Neuralink में काम करती हैं. मस्क ने पहली शादी साल 2000 में जस्टिन विलसन से की थी. जस्टिन और मस्क के 5 बच्चे हैं. दोनों ने साल 2008 में तलाक ले लिया था. इसके बाद मस्क ने 2010 में Tululah Riley से शादी की थी और दोनों साल 2016 में अलग हो गए.

साल 2018 में मस्क ने कैनेडियन म्यूजिशियन Grimes को डेट करना शुरू किया. इन दोनों के तीन बच्चे है. ये कपल साल 2021 में अलग हो गया. मस्क कई बार घटती जन्म दर पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने इस बारे में कहा, ‘कई देश पहले से ही रिप्लेसमेंट रेट से पीछे हैं और ये ट्रेंड दिखा रहा है कि सभी के साथ ऐसा होगा. ये सिंपल फैक्ट है.’उन्होंने कहा कि 2.1 किड्स रिप्लेसमेंट रेट है और जल्द ही दुनिया इस रेट से नीचे पहुंच जाएगी. Page Six को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने ये जानकारी दी है. जुलाई 2022 में दिए एक इंटरव्यू में मस्क ने कहा था कि वो एक बड़ा परिवार चाहते हैं

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...