13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedElon Musk डालेंगे आपकी जेब पर बोझ, Twitter के इन 3 फीचर्स...

Elon Musk डालेंगे आपकी जेब पर बोझ, Twitter के इन 3 फीचर्स के लिए हर महीने देने होंगे पैसे

Published on

नई दिल्ली

जब से Elon Musk ने ट्विटर ज्वाइन किया है तब से लेकर अब तक कई बदलाव हो चुके हैं। कई बड़े फैसले लिए जा चुके हैं। सीईओ पराग अग्रवाल को निकालने से लेकर भारतीय कर्मचारियों की छटनी तक, तक बम फोड़े जा चुके हैं। अब ऐसी खबर आ रही है कि Elon Musk कुछ सर्विसेज पर पैसा भी चार्ज करने पर विचार कर रहे हैं। यहां हम आपको उन्हीं तीन फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जिनके लिए आपको आगे चलकर पैसा देना पड़ सकता है।

Elon Musk ने इन तीन फीचर्स के लिए ले सकते हैं पैसे:

  • Elon Musk प्लान कर रहे हैं कि वो यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज के भी पैसे लेंगे। इसके लिए एक पेड फीचर बनाया जाएगा। इसके तहत अगर कोई किसी हाई-प्रोफाइल यूजर को मैसेज करना चाहता है तो उसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, इन हाई-प्रोफाइल यूजर्स में किन्हें शामिल किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
  • अगर आपका ट्विटर पर ब्लू टिक है तो आपको 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये का चार्ज देना होगा। यानी कि अगर आप वेरिफिकेशन बैज हासिल करना चाहते हैं तो आपको चार्ज देना होगा। कहा जा रहा है कि हर देश के लिए यह कीमत अलग-अलग होगी। खबरों के अनुसार, इस सर्विस को नवंबर महीने से लॉन्च किया जा सकता है।
  • तीसरा फीचर सुनकर यूजर्स को झटका जरूर लगेगा। अगर आप ट्विटर पर दूसरे यूजर्स की वीडीयोज देखते हैं तो आपको इसके लिए भी भुगतान करना होगा। खबरों के मुताबिक, ट्विटर एक ऐसी सुविधा पर भी काम कर रहा है जो आपको वीडियो अपलोड करने और यहां तक कि दर्शकों से उन्हें देखने के लिए शुल्क लेने की अनुमति देगा।

देखा जाए तो इन तीनों फीचर्स के लिए यूजर्स को आगे चलकर पैसे देने पड़ सकते हैं जो कि यूजर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। अब यह देखना होगा कि यह बदलाव कब से लागू किए जाते हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...