11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedगूगल के को-फाउंडर की पत्नी के साथ चल रहा एलन मस्क का...

गूगल के को-फाउंडर की पत्नी के साथ चल रहा एलन मस्क का अफेयर! आई तलाक की नौबत, मचा हड़कंप

Published on

वॉशिंगटन

गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ने कुछ महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी। एलन मस्क के साथ अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता लगने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। ब्रिन ने ही 2008 के आर्थिक संकट के दौरान एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को डूबने से बचाया था। रविवार को एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में एलन मस्क के जुड़वा बच्चों का खुलासा हुआ था जिनकी मां उन्हीं की कंपनी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क और सर्गेई ब्रिन लंबे समय तक दोस्त थे। मस्क लंबे समय तक ब्रिन के सिलिकन वैली स्थित घर पर लगातार आते-जाते रहे, पिछले साल तक जब मस्क और ब्रिन की पत्नी निकोल शनहान के बीच अफेयर शुरू हो गया। शनहान के करीबी एक शख्स ने जर्नल को बताया कि ब्रिन और शनहान अलग हो गए थे लेकिन दिसंबर में अफेयर के समय दोनों एकसाथ रह रहे थे।

संबंधों का पता चलने के बाद दी तलाक की अर्जी
ब्रिन, जिनकी कुल संपत्ति 95 बिलियन डॉलर है, ने ‘मतभेदों’ का हवाला देते हुए जनवरी में तलाक के लिए अर्जी दी थी। मामले के जानकर लोगों ने जर्नल को बताया कि मस्क और शनहान के बीच संबंधों का पता चलने के कुछ हफ्ते बाद उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया था। फिलहाल ब्रिन के वकील ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। जर्नल के मुताबिक मस्क और शनहान के प्रवक्ता ने भी इस रिपोर्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मस्क के जुड़वा बच्चों का खुलासा
सूत्रों ने कहा कि ब्रिन और शनहान उस वक्त अपनी शादी में तनाव और मुश्किलों से गुजर रहे थे। कहा जा रहा है कि यह अफेयर तब शुरू हुआ जब मस्क और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स का ब्रेकअप हुआ था। मस्क और ग्रिम्स के दो बच्चे हैं जिसमें एक बेटी भी शामिल है जिसे दोनों ने सेरोगोसी से जन्म दिया था। कुछ दिनों पहले एलन मस्‍क के जुड़वां बच्‍चों का खुलासा हुआ था। बताया जा रहा है कि इन बच्‍चों को टेस्‍ला की कर्मचारी शिवोन जिलिस ने जन्‍म दिया है। शिवोन जिलिस मस्‍क के ब्रेन चिप बनाने वाले स्‍टार्टअप न्‍यूरालिंक से जुड़ी हुई हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...