13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedElon Musk की जल्दबाजी ले डूबी! Twitter की एक गलती, कंपनी को...

Elon Musk की जल्दबाजी ले डूबी! Twitter की एक गलती, कंपनी को 1,123 अरब का नुकसान

Published on

नई दिल्ली

Elon Musk के Twitter चीफ बनने के बाद से Twitter लगातार बडे़ बदलावों के दौर से गुजर रहा है। कंपनी को जल्द से जल्द फायदा दिलाने के मकसद से Elon Musk ने एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए। इसमें Twitter कर्मचारियों की छंटनी के साथ ही ट्विटर ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर के फैसले शामिल रहे। लेकिन शायद Elon Musk ने इन फैसलों को लागू करने में जल्दबाजी कर दी और ग्राउंड वर्क करना भूल गए। यही वजह है कि Elon Musk के बिना तैयारी 8 डॉलर के ब्लू टिक वसूलने का खामियाजा एक दूसरी फॉर्मास्युटिकल कंपनी Eli Lilly को उठाना पड़ा है।

Eli Lilly को 1,123 करोड़ का नुकसान
बता दें कि Eli Lilly अमेरिका की एक फार्मास्युटिकल कंपनी हैं, जो कि इंसुलिन बनाती है। कंपनी का @LillyPad नाम से वेरिफाइड अकाउंट है। लेकिन किसी ने 8 डॉलर देकर @EliLillyandCo हैंडल के साथ ट्विटर पर ब्लू टिक हासिल कर लिया। इसके बाद फ्री में इंसुलिन देने का ऐलान कर दिया। ब्लूटिक होने की वजह से फ्री इंसुलिन वाला ट्वीट जल्द ही वायरल हो गया। जिसकी वजह से कंपनी के शेयर गिर गए। इससे कंपनी को 1,123 अरब का नुकसान हो गया।

फर्जी ट्विटर हैंडल को कर दिया गया वेरिफाई
ट्विटर ने अमेरिका समेत कई देशों में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को लागू कर दिया है। इसके तहत 8 डॉलर लेकर ब्लू टिक दिया जा रहा है। हालांकि इसका फायदा उठाकर कई फेक अकाउंट ने भी ब्लूटिक हासिल कर लिया। Twitterने डोनाल्ड ट्रंप, पेप्सी, नेस्ले नाम से कई फर्जी ट्विटर हैंडल को वेरिफाई कर दिया गया। Elon Musk ने आनन-फानन में लिए गए इस फैसले पर जल्द ही रोक लगा दी। साथ ही कई फर्जी वेरिफाइड ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन तब तक शायद देर हो चुकी थी। इसलिए कहते हैं कि जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक होते हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...