8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedविवादों-CBFC से कट्स के बाद रिलीज हो रही 'इमरजेंसी', कंगना बोलीं- किसी...

विवादों-CBFC से कट्स के बाद रिलीज हो रही ‘इमरजेंसी’, कंगना बोलीं- किसी का मजाक…

Published on

नई दिल्ली,

लंबे इंतजार और कई बार डिले होने के बाद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आखिरकार रिलीज होने जा रही है. पिछले कई महीनों में ‘इमरजेंसी’ ने बहुत-सी मुश्किलों का सामना किया है. इसे लेकर विवाद हुए, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने इसे सर्टिफिकेट देने में वक्त लगाया. इस बीच खुद कंगना रनौत भी चर्चा का विषय बनीं. अब सीबीएफसी के लगाए कट्स के साथ ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है.

कंगना रनौत ने कही ये बात
फिल्म की कहानी 1975 में भारत में लगे आपातकाल के समय पर आधारित है. 1975 में भारत की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा देश में की थी. इंदिरा का किरदार ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत निभा रही हैं. कंगना इस बात से खुश हैं कि उनकी फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि वो पूरी तरह संतुष्ट नहीं है क्योंकि उनके मुताबिक, ‘इमरजेंसी’ का फुल वर्जन ऑडियंस तक नहीं पहुंचेगा.

एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ पर लगे कट्स को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है. कंगना रनौत ने बातचीत में कहा, ‘मुझे अच्छा लगता अगर फुल वर्जन रिलीज होता. लेकिन कट्स के साथ भी कोई इश्यू नहीं है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि फिल्म को किसी का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया है. ये ठीक है. उन्होंने इतिहास के कुछ एपिसोड को पूरी तरह हटा दिए हैं. इसका मेरी फिल्म पर कोई खास असर नहीं हुआ और यही बताता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इसकी कहानी अभी भी बरकरार है. फिल्म का मैसेज, जो कि देशभक्ति के बारे में है, अभी भी बरकरार है. तो मुझे नहीं लगता कि इसके नैरेटिव पर कोई खास असर हुआ है. लेकिन हमने कुछ कारणों से ही उन सीन्स को शूट किया था.’

कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में एक्टिंग तो कर ही रही हैं, साथ ही इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है. इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन जैसे सितारे हैं. दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को भी इसमें अहम भूमिका निभाते देखा जाएगा. ये फिल्म सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज होगी.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...