6.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedबहुत हो गया... अडानी ने लिया ये फैसला और सभी शेयर बने...

बहुत हो गया… अडानी ने लिया ये फैसला और सभी शेयर बने रॉकेट, दुनिया के 20 रईसों में हुई एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अरबपति गौतम अडानी की नेटवर्थ में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है. Adani Group की शेयर बाजार में लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयर हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं, कुछ में तो 7 फीसदी तक का उछाल देखने को मिल रहा है. संपत्ति में आए इस उछाल के चलते गौतम अडानी एक बार फिर दुनिया के टॉप-20 अरपबतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनकी नेटवर्थ अब बढ़कर 65 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है.

बीते 24 घंटे में इतनी बढ़ गई नेटवर्थ
गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में जारी तेजी का असर सीधे उनकी नेटवर्थ पर दिखाई दिया है. ब्लूमबर्ग के बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, अब उनकी संपत्ति बढ़कर 65.2 अरब डॉलर हो गई है. बीते 24 घंटे में नेटवर्थ में 681 मिलियन डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है. इतनी नेटवर्थ के साथ अब गौतम अडानी दुनिया के 19वें सबसे अमीर इंसान हैं. गौरतलब है कि बीते साल गौतम अडानी दुनिया के तमाम अमीरों की तुलना में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति बनकर उभरे थे, लेकिन इस साल 2023 की शुरुआत से ही उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

हिंडनबर्ग ने कराया था बड़ा नुकसान
साल 2023 की शुरुआत में बीते 24 जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर एक रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश की थी, जिसमें ग्रुप पर कर्ज और शेयरों की कीमतों में हेर-फेर समेत करीब 88 गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसके असर के चलते शुरुआती 2 महीनों में ही गौतम अडानी की नेटवर्थ में 60 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, अब गौतम अडानी हिंडनबर्ग के भंवर से निकलते हुए तेज वापसी करते नजर आ रहे हैं.

अडानी की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी
सोमवार को अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड सभी 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. खबर लिखे जाने तक दोपहर 1 बजे अडानी पावर का शेयर (Adani Power Share) 7.35% चढ़कर 396.30 रुपये पर, अडानी पोर्ट्स एंड सेज (Adani Ports and Special Economic Zone Share) 5.98% उछलकर 874.35 रुपये पर, एनडीटीवी का स्टॉक (NDTV Share) 5.80% की बढ़त लेते हुए 225.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

इसके अलावा Adani Enterprises का शेयर 1.66% तेजी के साथ 2,561.15 रुपये पर, Adani Green Energy का शेयर 0.80% चढ़कर 1009.20 रुपये, Adani Wilmar स्टॉक 2.66% उछलकर 364.05 रुपये, Adani Energy Solutions का शेयर 2.31% बढ़कर 852.25 रुपये, Adani Total Gas का स्टॉक 2.52% की तेजी के साथ 661.05 रुपये, ACC Ltd का स्टॉक 1.31% की उछाल लेते हुए 2,050.75 रुपये पर और Ambuja Cements Ltd का शेयर 1.63% चढ़कर 446.35 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

इन दो कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाने का असर
Gautam Adani की कंपनियों के शेयरों में तेजी की उम्मीद पहले से जताई जा रही थी, दरअसल इसके पीछे की वजह की बात करें तो ग्रुप की दो कंपनियों में रविवार को प्रोमोटर ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी में इजाफा किया था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोमोटर ग्रुप ने Adani Enterprises में हिस्सेदारी को 69.87 फीसदी से बढ़ाकर 71.93 फीसदी कर दिया है. वहीं अडानी पोर्ट एंड सेज (Adani Ports & SEZ) में भी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया है और ये 63.06 फीसदी से बढ़ाकर अब 65.23 फीसदी हो गई है.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...