11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedEPF Money From ATM: 7 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी... अब...

EPF Money From ATM: 7 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी… अब ATM से निकलेगा PF का पैसा

Published on

नई दिल्‍ली ,

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ मेंबर्स के लिए बड़ी खबर आई है. कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सरकार ईपीएफ के तहत ATM से पीएफ के निकासी जैसी सुविधा पर काम कर रहा है. अब इसे लेकर बड़ा खुलासा किया गया है. श्रम सचिव सुमिता डावरा ने ऐलान किया है कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय वर्तमान में भारत के कार्यबल को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपने आईटी सिस्टम को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में है.

उन्‍होंने कहा कि EPFO मेंबर्स अगले साल यानी साल 2025 से बड़े सुधार की उम्‍मीद कर सकते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें ATM से पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा मिलने वाली है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमित्रा डावरा ने कहा, “हम अपने PF प्रावधान की IT सिस्‍टम को और बेहतर बना रहे हैं. इससे पहले भी हमने कई सुधार देखे हैं, जिससे क्‍लेम में तेजी और सेल्‍फ क्‍लेम में इजाफा हुआ है.

एडवांस टेक्‍नोलॉजी पर काम कर रहा ईपीएफओ
उन्‍होंने कहा कि पीएफ के तहत अनावश्यक प्रक्रियाओं को हटा दिया गया है. हमारी महत्वाकांक्षा हमारे EPFO के आईटी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को हमारे बैंकिंग सिस्टम के समान स्तर पर लाना है. जनवरी 2025 में आप बड़े सुधार देखेंगे, जब हमारे पास ईपीएफओ में आईटी 2.1 संस्करण होगा… दावेदार, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति सीधे एटीएम के माध्यम से दावे वापस ले सकेंगे. साथ ही सिस्‍टम और एडवांस होने से आप कुछ और सुधार देख सकेंगे.

सरकार का ईपीएफओ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में सक्रिय अंशदाताओं की संख्या 7 करोड़ से अधिक है. इसके अतिरिक्त, श्रम सचिव ने जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार के लिए EPFO सर्विस को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. डावरा ने संकेत दिया कि योजनाएं एडवांस स्‍टेप में हैं, हालांकि कोई स्पेशल समय-सीमा नहीं बताई गई. EPFO सर्विस को बढ़ाने और जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार की पहल में पीएफ निकासी के लिए एक नया कार्ड जारी करना शामिल है, जिसे ATM के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है. हालांकि, कुल जमा राशि पर 50% की निकासी सीमा होगी.

ईपीएफओ से निकासी के नियम
नौकरी में रहते हुए आपको पीएफ फंड को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालने की अनुमति नहीं है.
अगर आप कम से कम एक महीने से बेरोजगार हैं, तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक निकाल सकते हैं.
दो महीने की बेरोजगारी के बाद, आप पूरी राशि निकालने के पात्र हैं.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...