7.6 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedEPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज, 40 साल की सबसे...

EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज, 40 साल की सबसे कम ब्याज दर

Published on

नई दिल्ली,

EPFO ने अपने छह करोड़ खाताधारकों को बड़ा तोहफा दिया है. EPF में जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज दर में EPFO ने इजाफा किया है. वित्त वर्ष 2022-23 में अब पीएफ अकाउंट होल्डर को 8.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. EPFO ने मार्च में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज घटाकर 8.1 फीसदी किया था. EPFO पीएफ अकाउंट होल्डर के खाते में जमा राशि को कई जगहों पर निवेश करता है. इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा ब्याज के रूप में खाताधारकों को देता है.

6 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के न्यासी केंद्रीय बोर्ड (CBT) ने बैठक में ब्याज दर में इजाफा करने का फैसला लिया है. CBT ईपीएफओ की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है और केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव इसके प्रमुख हैं. EPF के ब्याज दर में हुई बढ़ोतरी से लगभग छह करोड़ एक्टिव सब्सक्राइबर्स को फायदा होगा. इनमें से 72.73 लाख वित्त वर्ष 22 में पेंशनभोगी थे.

40 साल की सबसे कम ब्याज दर
सरकार ने बीते साल मार्च के महीने में पीएफ अकाउंट में जमा पर ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया था. यह करीब 40 साल की सबसे कम ब्याज दर है. 1977-78 में EPFO ने 8 फीसदी की ब्याज दर तय की थी. लेकिन इसके बाद से लगातार यह 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही. वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी, 2017-18 में 8.55 फीसदी, 2016-17 में 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 फीसदी ब्याज मिलता था.

कर्मचारी की सैलरी से होती है कटौती
किसी कर्मचारी की सैलरी पर 12 फीसदी की कटौती ईपीएफ अकाउंट के लिए होती है. एम्प्लॉयर की तरफ से एंप्लाई की सैलरी में की गई कटौती का 8.33 फीसदी ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में, जबकि 3.67 फीसदी ईपीएफ में पहुंचता है. आप घर बैठे आसान तरीकों से अपने पीएफ खाते का मौजूदा बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए कई ऑप्शन दिए गए हैं. आप उमंग ऐप, वेबसाइट या फिर अपने मोबाइल फोन से एक SMS कर इसका पता लगा सकते हैं. देशभर में करीब साढ़े 6 करोड़ EPFO सब्सक्राइबर्स हैं.

EPFO पोर्टल से चेक करें बैलेंस
ईपीएफओ की अधिकारिक वेबसाइट (www.epfindia.gov.in) पर जाएं.
इसके बाद E-PassBook ऑप्शन पर क्लिक करें.
नए पेज पर UAN, पासवर्ड और कैप्चा कोड डाल कर लॉग इन पर क्लिक करें.
लॉग इन करने के बाद पासबुक को देखने के लिए मेंबर आईडी ऑप्शन चुनें.
अब आपको PDF फॉर्मेट में पासबुक मिल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं.
आप सीधे https://passbook.epfindia.gov.in/ पर जाकर भी पासबुक देख सकते हैं.
अब आपके सामने पूरी जानकारी ओपन हो जाएगी.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...