6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप पर कायम है EPFO का भरोसा, इन दो कंपनियों में...

अडानी ग्रुप पर कायम है EPFO का भरोसा, इन दो कंपनियों में जारी रहेगा निवेश!

Published on

नई दिल्ली,

बीते 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की Adani Group को लेकर रिपोर्ट पब्लिश हुई थी और इसके बाद से गौतम अडानी का साम्राज्य बुरी तरह हिल गया. इसका असर अभी भी अडानी के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. शॉर्ट सेलर की इस रिपोर्ट ने भले ही इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट पर बुरा असर डाला हो, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO का अडानी ग्रुप पर भरोसा कायम है. ईपीएफओ का कहना है कि अडानी की कंपनियों में निवेश जारी रहेगा.

इन दो शेयरों में करता है इन्वेस्टमेंट
बिजनेस टुडे पर छपी द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंडनबर्ग के चलते शेयर बुरी तरह टूटने के बाद भी EPFO अडानी ग्रुप के दो शेयरों में अपना निवेश जारी रखेगा. इनमें ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (APSEZ) शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक, इन्वेस्टमेंट का यह सिलसिला सितंबर 2023 तक जारी रखा जाएगा. हालांकि, इसे लेकर अंतिम फैसला इस सप्ताह होने वाली मीटिंग में लिया जाएगा.

ETF के जरिए निवेश करता है ईपीएफओ
EPFO ईटीएफ के जरिए शेयर बाजार में निवेश करता है. यानी निफ्टी के ईटीएफ में इनवेस्ट होने वाली ईपीएफओ की राशि फिलहाल अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स में इन्वेस्ट होती रहेगी. बता दें अडानी ग्रुप की ये दोनों कंपनियां एनएसई निफ्टी में लिस्टेड हैं. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कुल कॉर्पस का 15 फीसदी शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी से संबंधित ETF में डालता है.

क्या PF के ब्याज पर होगा असर?
अब सवाल ये कि क्या अडानी के शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद ईपीएफओ के निवेश के इस संगठन से जुड़े कर्मचारियों को मिलने वाले PF ब्याज पर कोई असर होगा? तो बता दें इस बात की संभावना बनी हुई है. दरअसल, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट के जिन शेयरों में संगठन निवेश कर रहा है. उनमें गिरावट के चलते ETF के रिटर्न पर असर पड़ सकता है और ऐसा होने पर ईपीएफओ को भी उसके निवेश पर कम रिटर्न हासिल होगा. इन्वेस्टमेंट के जरिए मिलने वाले रिटर्न से ईपीएफओ की ब्याज दरें भी संबंधित होती है, तो फिर पीएफ की ब्याज दर पर भी इसका असर पड़ने की संभावना बनी हुई है.

अडानी के दोनों शेयरों में गिरावट जारी
अडानी के जिन दो शेयरों Adani Enterprises और Adani Port में ईपीएफओ इन्वेस्ट कर रहा है. उनमें गिरावट का दौर अभी भी जारी है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी दोनों स्टॉक्स लाल निशान पर बंद हुए. हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अब तक इनमें गिरावट की बात करें तो 24 जनवरी 2023 को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 3,442 रुपये पर थे, जो अब 1721.35 रुपये पर आ गए हैं. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स के स्टॉक 24 जनवरी को 761.20 रुपये पर थे, जो 626.85 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...