12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedसब अडानी-अडानी करते रहे और उधर लुट गई मुकेश अंबानी की दौलत,...

सब अडानी-अडानी करते रहे और उधर लुट गई मुकेश अंबानी की दौलत, अमीरों की लिस्ट में फिसले

Published on

नई दिल्ली

बीते दो महीनों से कारोबार जगत में गौतम अडानी और अडानी समूह की चर्चाएं हो रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की दौलत आधे से अधिक लुट गई। अडानी के शेयरों में 85 फीसदी तक की गिरावट आई। अडानी के शोर के बीच अगर आप रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को भूल गए हो तो जरा एक बार गौर करें। पिछले कपछ दिनों से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शेयरों में गिरावट का असर मुकेश अंबानी की दौलत पर पड़ा है।

मुकेश अंबानी गंवा बैठे इतनी दौलत
शेयरों में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में बड़ी गिरावट आ गई है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी 13वें नंबर पर पहुंच गए है। जो अंबानी अब तक इस लिस्ट में 8वें पायदान पर थे, खिसककर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 85 अरब डॉलर से गिरकर 79.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को उनके नेटवर्थ में 579 मिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है। बीते पांच कारोबारी दिन में मुकेश अंबानी 8वें नंबर से गिरकर 13वें नंबर पर पहुंच गए। उनके नेटवर्थ में उनके नेटवर्थ में करीब 6 अरब डॉलर यानी 4,95,28,20,00,000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं हिडंनबर्ग के हमलों से हिले गौतम अडानी धीरे-धीरे कमबैंक कर रहे हैं। आज उनकी नेटवर्थ 48.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई हैं। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स में वो 37वें नंबर से चढ़कर 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्यों घटी मुकेश अंबानी की दौलत
रिलायंस के शेयरों में भारी गिरावट के बाद मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में रिलायंस के शेयरों ने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर को छूआ था। रिलायंस के शेयर 2202.20 रुपये के लेवल तक गिर गया था। एक साल के भीतर रिलायंस के शेयरों में 13 फीसदी तक की गिरावट आ गई है। कंपनी का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ तक गिर गया है। शेयरों में गिरावट के साथ-साथ जियो के सस्ते प्लान की मजबूरी के कारण कंपनी पर प्रति यूजर रेवेन्यू काफी दवाब में है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...