17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedफेसबुक और इंस्टाग्राम भी ब्लू टिक के लिए वसूलेंगे पैसा, जान लीजिए...

फेसबुक और इंस्टाग्राम भी ब्लू टिक के लिए वसूलेंगे पैसा, जान लीजिए कीमत

Published on

नई दिल्ली

ट्विटर के बाद अब फेसबुक और इंस्टाग्राम भी ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए पैसा वसूलेंगे। मेटा ने यूजर प्रोफाइल पर ब्लू बैज ऑफर करने के लिए प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप तीनों की मूल कंपनी मेटा ही है। वेब पर ब्लू बैज के लिए सब्सक्रिप्शन 11.99 डॉलर प्रति माह से शुरू होगा। वहीं, आईओएस प्लेटफॉर्म्स पर यह ऑफर 14.99 डॉलर प्रति माह से शुरू होगा। इस हफ्ते पहली बार यह सेवा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिलने लगेगी।

मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा
सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स एक गवर्नमेंट आईडी के साथ अपनी प्रोफाइल वेरिफाइड कर सकेंगे। प्रोफाइल वेरिफिकेशन के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम का सब्सक्रिप्शन बंडल धोखाधड़ी से अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान करेगा।

ट्विटर ले रहा इतने पैसे
इससे पहले ट्विटर ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन लेकर आया था। भारत में ट्विटर यूजर्स को ‘ब्लू टिक’ पाने के लिए मोबाइल फोन के मंथली प्लान के तहत हर महीने 900 रुपये देने पड़ेंगे। ट्विटर ने वेब के लिए ट्विटर ब्लू का दाम 650 रुपये और मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए 900 रुपये रखा है। ट्विटर ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद वेरिफाइड फोन नंबर के साथ ब्लू के ग्राहकों को ब्लू टिक प्रदान किया जाएगा। ट्विटर ने वेब यूजर्स के लिए सालाना प्लान पेश किया है। इसमें उपभोक्ताओं को 6,800 रुपये देने होंगे।

प्रोफाइल के लिए है पेज के लिए नहीं
बीते कुछ दिनों से नई सब्सक्रिप्शन सर्विस की बात चल रही थी। हालांकि, मेटा ने अभी तक इस सर्विस के बारे में अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की है। TechDroider के मुताबिक, मेटा वेरिफाइड सिर्फ प्रोफाइल को वेरिफाई करने के लिए उपलब्ध होगा, पेज के लिए नहीं। दावे का समर्थन करने के लिए शनिवार को टेक पोर्टल द्वारा ट्विटर पर एक कथित पॉलिसी पेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया था। इसमें लिखा था, ‘आप अपनी प्रोफाइल के लिए वेरिफाइड बैज प्राप्त करने के लिए मेटा वेरिफाइड की सदस्यता ले सकते हैं। नोट: मेटा वेरिफाइड केवल प्रोफाइल वेरिफाइड करने के लिए उपलब्ध है, पेज नहीं।’

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...