6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedफॉर्च्यून ब्रांड के नाम से बिक रहा था नकली तेल, Adani Wilmar...

फॉर्च्यून ब्रांड के नाम से बिक रहा था नकली तेल, Adani Wilmar ने लिया एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

अडानी विल्मर लिमिटेड के ब्रांड फॉर्च्यून के नाम पर एक बीटूबी प्लेटफॉर्म नकली प्रोडक्ट बेच रहा था. कंपनी को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उसने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. अडानी विल्मर ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि अडानी विल्मर, अडानी ग्रुप की कंपनी है और ये फॉर्च्यून ब्रांड नाम से एडिबल ऑयल समेत कई प्रोडक्ट्स बेचती है.

सर्वे के दौरान पकड़े गए नकली प्रोडक्ट
कंपनी ने बताया कि ये गड़बड़ी प्रतिनिधियों ने मार्केट में रेगुलर सर्वे के दौरान पकड़ी है. अडानी विल्मर ने कहा कि उसने बीटूबी प्लेटफॉर्म खिलाफ नकली प्रोडक्ट्स बेचने के आरोप में जांच एजेंसी के जरिए गौतमबुद्ध नगर जिला के बादलपुर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है. कंपनी ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने बीटूबी प्लेटफॉर्म के गोदाम पर छापा मारा. इस दौरान भारी संख्या में फॉर्च्यून ब्रांड नाम वाले नकली प्रोडक्टस जब्त किए गए.

छापेमारी में जब्त किए गए ये प्रोडक्ट्स
पुलिस द्वारा जब्त किए गए प्रोडक्टस में बिना ढक्कन वाले फॉर्च्यून कच्ची घानी सरसों तेल (1 लीटर) की 126 बोतलें, एक लीटर वाले रिफाइंड तेल के 37 नकली बोतल और एक लीटर वाले फॉर्च्यून सरसों तेल की 16 बोतलें हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नकली प्रोडक्ट्स बनाने वाले सोर्स की पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कंपनी कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन से बातचीत कर रही है.

बयान के अनुसार, कंपनी ने रिपोर्ट किए गए प्रोडक्ट्स की गहन जांच शुरू की, जिसमें बैच कोड डिटेल्स, नकली क्यूआर कोड और विभिन्न पैकेजिंग सामग्रियों में महत्वपूर्ण गड़बड़ियां पाई गईं. इस तरह प्रोडक्ट्स के नकली होने की पुष्टि हुई.

अडानी विल्मर के शेयर
अडानी विल्मर के शेयर फरवरी 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे. महज 221 रुपये से शुरू हुआ सफर एक समय 878.35 रुपये तक पहुंचा था. यही अडानी विल्मर अडानी विल्मर का शेयर 08 फरवरी को बाजार में 221 रुपये पर लिस्ट हुआ था. इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस की तुलना में 3.91 फीसदी के डिस्काउंट पर हुई थी. फिलहाल अडानी विल्मर के शेयर 400.50 रुपये पर हैं.

क्या क्या बेचती है कंपनी?
अडानी विल्मर गौतम अडानी के नेतृत्व वाले ग्रुप अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर समूह के बीच 50:50 की जॉइंट वेंचर कंपनी है. कंपनी फॉर्च्यून ब्रांड के खाना पकाने के तेल बेचती है. खाना पकाने के तेल के अलावा यह चावल, गेहूं का आटा और चीनी जैसे खाद्य उत्पाद बेचती है. कंपनी साबुन, हैंडवाश और सैनिटाइजर जैसे गैर-खाद्य उत्पाद भी बेचती है. यह भारतीय बाजार में सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...