10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedफराह खान की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार, 2...

फराह खान की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार, 2 हफ्ते पहले मनाया था बेटी संग बर्थडे

Published on

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है. 26 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ा. मेनका ईरानी काफी समय से बीमार चल रही थीं. अस्पताल में उनका इलाज भी हुआ, लेकिन वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाईं. कुछ दिनों पहले फराह ने अपने व्लॉग में इस बारे में जानकारी दी थी. साथ ही मां का परिचय अपने फैन्स के साथ कराया था. रिपोर्ट्स की मानें तो उम्र के चलते बीमारियों से वो घिरी हुई थीं.

फराह ने शेयर की थी इमोशनल पोस्ट
फराह खान ने कुछ दिनों पहले अपनी मम्मी मेनका का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. उन्होंने दो फोटोज शेयर कर इमोशनल कैप्शन लिखा था. फराह ने दुआ भी की थी कि मेनका जल्द ही ठीक हो जाएं. फराह ने लिखा था- हम सभी अपनी मां को ग्रांटेड लेते हैं. खासकर मैं. मैंने उन्हें हमेशा ग्रांटेड लिया.

“बीता महीना इस बात का सबूत है कि मैं अपनी मम्मी मेनका से कितना प्यार करती हूं. वो हमेशा स्ट्रॉन्गेस्ट, ब्रेवेस्ट रही हैं. और मैंने आजतक उन्हें इस तरह नहीं देखा है. आज भी इतनी सारी सर्जरी के बाद भई उनका ह्यूमर अबतक बना हुआ है. हैप्पी बर्थडे मां. आज का दिन खुशहाली से भरा है, क्योंकि आप अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही हैं. आपको देखने के लिए मैं बेताब हूं. आप बहुत ताकतवर हैं. और इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ी हूं. आई लव यू.”

मेनका ईरानी कौन हैं?
मेनका ईरानी एक्ट्रेस डेजी ईरानी शुक्ला की छोटी बहन हैं. मेनका ने फिल्म प्रोड्यूसर कामरान खान से शादी की. दोनों के दो बच्चे हुए जो कि साजिद खान और फराह खान हैं. साथ ही बेटे साजिद खान ने भी फोटो शेयर कर मम्मी मेनका को बर्थडे की शुभकामनाएं दी थीं. फराह खान की बात करें तो उन्होंने कोरियोग्राफर के रूप में पहली फिल्म ‘कहां कहां से गुजर गया (1981)’ की थी. इसके बाद ‘जो जीता वही सिकंदर’ में कोरियोग्राफर के रूप में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था. वहीं, साजिद खान भी कई फिल्में बना चुके हैं. लेकिन पिछले 5-6 सालों से वो इंडस्ट्री से गायब हैं. बीते साल साजिद को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...