7.2 C
London
Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedसिर्फ 10 रुपये में खिलाता है खाना, आनंद महिंद्रा हुए कायल, कहा-...

सिर्फ 10 रुपये में खिलाता है खाना, आनंद महिंद्रा हुए कायल, कहा- पता दो करेंगे मदद

Published on

नई दिल्ली,

देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. वे आए दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो वायरल हो जाता है. कुछ ऐसा ही उनके नए ट्वीट के साथ हुआ है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक इंदौर में महज 10 रुपये में खाना खिलाने वाले शख्स का वीडियो ट्वीट किया है.

क्या है इस Tweet में?
Anand Mahindra ने अपने ट्विटर अकाउंट से @thebetterindia के ट्विटर हैंडल से अपलोड 1 मिनट 46 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है. ये क्लिप दरअसल, इंदौर में महज 10 रुपये में लोगों को खाना खिलाने वाले एक दुकानदार की है. हंगर-लंगर (Hunger Langar) नाम से दुकान खोलकर ये काम 26 वर्षीय शिवम सोनी कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी इस दुकान पर मसाला डोसा, इडली सांवर, मटर पुलाव, खमन ढोकला और उत्पम समेत कई तरह के फूड उपलब्ध हैं. खास बात ये है कि आप कुछ भी खाएं, सभी का दाम 10 रुपये ही है. आमतौर पर किसी रेस्तरां में इन डिशिज को खाने में 100 से 200 रुपये या इससे भी ज्यादा खर्च करने होते हैं.

कॉलेज ड्रॉपआउट हैं शिवम सोनी
‘Hunger Langar’ गरीबों का पेट भरकर एक मिसाल बन गया है. यहां बता दें कि इसे चलाने वाले शिवम सोनी (Shivam Soni) कॉलेज ड्रॉपआउट हैं. वे अपने घर से भागकर आए थे और उन्होंने लंगर में खाना खाकर, रेलवे स्टेशनों पर सोकर समय गुजारा. इसके बाद उन्होंने सस्ते में गरीबों का पेट भरने की ठानी और हंगर-लंगर की शुरुआत की. उनके दूसरों की मदद करने के इस तरीके ने दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी कायल बना दिया है.

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर मांगा पता
महिंद्रा चेयरमैन ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट  करने के साथ ही कैप्शन में शिवम सोनी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा, ‘क्या दमदार कहानी है…जीवन हमें सिखाता रहता है कि दूसरों की मदद करना खुद को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है. मुझे लगता है कि उन्होंने अपने लंगर के लिए बाहर से भी फंड जुटाया है. अगर मैं अपना सपोर्ट दे सकूं, तो मुझे बहुत खुशी होगी.’ उन्होंने ट्वीट में आगे लिखते हुए इस शख्स का कॉन्टैक्ट मांगा है.

Twitter यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
Anand Mahindra के इस ट्वीट पर ट्विटर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इस ट्वीट को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. गौरतलब है कि अजब-गजब तस्वीरों के अलावा महिंद्रा चेयरमैन मोटिवेशनल पोस्ट भी करते हैं, जिन्हें यूजर्स खूब पसंद करते हैं. आनंद महिंद्रा की ट्विटर पर बड़ी फैन फॉलोविंग हैं. उनके फॉलोअर्स की तादाद करीब 98 लाख से ज्यादा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...