10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedIT कर्मचारियों के लिए रोज 14 घंटे काम पर वित्त मंत्री का...

IT कर्मचारियों के लिए रोज 14 घंटे काम पर वित्त मंत्री का रिएक्शन, कहा- ‘अगर कर्नाटक सरकार…’

Published on

नई दिल्ली,

बजट पेश किया जा चुका है और इसके बाद आयोजित हुई नीति आयोग की बैठक पर राजनीति तेज नजर आई. पहले तो विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों ने इसका बहिष्कार किया, तो वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शिरकत तो की, लेकिन बीच में ही उन्होंने भी कम बोलने देने का आरोप लगाते हुए इसका बहिष्कार कर दिया. अब ममता बर्नजी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी है, इसके साथ ही निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक में IT कर्मचारियों के लिए 14 घंटे काम के बिल पर भी अपनी राय रखी है.

विरोध के बाद कर्नाटक सरकार का U-Turn
सबसे पहले बता दें कि कर्नाटक सरकार ने आईटी प्रोफेशनल्स को हर रोज 14 घंटे काम करवाने से जुड़े बिल का प्रस्ताव दिया, तो इसपर बहस तेज हो गई है. BJP ने लगातार इस मुद्दे को लेकर राज्य की सिद्धारमैया सरकार पर हमला किया, जबकि कर्मचारी यूनियनों ने बी इस पर पुनर्विचार का आग्रह किया. इन विरोधों के चलते सरकार ने इस बिल पर यू-टर्न ले लिया है. हालांकि, कर्नाटक में मंत्री लाड का कहना था कि सरकार अभी भी विधेयक को परख रही है, जिससे सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हर रोज 14 घंटे काम करने के लिए बाध्य होंगे.

वित्त मंत्री ने किया टिप्पणी से इनकार
Karnataka में आईटी कर्मचारियों के काम के घंटों में इजाफे के सरकार के इस बिल को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपनी राय रखी है. उन्होंने आईटी कर्मचारियों के लिए 14 घंटे काम के घंटे पर कहा है कि अगर कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ऐसा बयान दे रही है, तो मुझे इस मामले पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं करनी है, क्योंकि उन्होंने राज्य को ऐसी स्थिति में ला दिया है. गौरतलब है कि कर्नाटक के श्रम मंत्री संतोष लाड ने इस मुद्दे पर बहस छिड़ने के बाद सफाई देते हुए कहा था कि टेक सेक्टर में काम करने वालों से और ज्यादा घंटे काम लेने के लिए उन पर कानून बनाने के संबंध में आईटी इंडस्ट्री का दबाव है.

ममता बनर्जी को लेकर क्या बोलीं वित्त मंत्री?
दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक हुई. मीटिंग में शामिल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए बहिष्कार और उनके लगाए आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बैठक में हर मुख्यमंत्री को बोलने के लिए उचित समय दिया गया था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनका माइक बंद कर दिया गया था, जो बिल्कुल झूठा है.

‘ये उनके लिए बोलने का अवसर…’
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम बैठक में आईं, यह अच्छा है कि वे इसमें शामिल हुईं और कहा कि उन्होंने सभी विपक्षी दलों की ओर से बात की. लेकिन यह दुखद बात है कि उन्होंने बहिष्कार किया. Finance Minister के मुताबिक, ममता बनर्जी हमेशा कहती हैं कि उनकी आवाज को सुना नहीं जा रहा है, लेकिन यह उनके लिए बोलने का एक अच्छा अवसर है. Budget 2024 को कांग्रेस के घोषणापत्र की नकल बताए जाने पर वित्त मंत्री ने कहा कि हम एक खराब तरीके से बनाए गए घोषणापत्र की नकल कैसे कर सकते हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...