25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedपहले Gautam Adani ने लगाई सबसे बड़ी बोली... अब बनाई नई कंपनी,...

पहले Gautam Adani ने लगाई सबसे बड़ी बोली… अब बनाई नई कंपनी, होगा ये बड़ा काम!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय अरबपति Gautam Adani ने मुंबई के स्लम एरिया धारावी का कायाकल्प करने के लिए एक नई कंपनी बनाई है, जो इस काम को अंजाम देगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की कंपनी अडानी प्रॉपर्टीज ने मुंबई के स्लम पुर्नवास प्राधिकरणके साथ मिलकर ये ज्वाइंट वेंचर बनाया है. अब इसके जरिए धारावी का पुनर्विकास किया जाएगा.

610 मिलियन डॉलर में जीती थी बोली
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी ने एशिया के सबसे बड़े स्लम एरिया में से एक धारावी के पुनर्विकास के लिए कदम आगे बढ़ा दिया है. अडानी समूह ने जुलाई में इस परियोजना के लिए 610 मिलियन डॉलर की बोली लगाकर धारावी पुनर्निर्माण परियोजना जीती थी. Dharavi Slum, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क के आकार का लगभग तीन-चौथाई है और इसका नजारा हॉलीवुड डायरेक्टर डैनी बॉयल की ऑस्कर विजेता 2008 की फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में दिखाया गया था.

धारावी में 10 लाख लोगों का बसेरा
Adani Group के एक प्रवक्ता ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड नामक ज्वाइंट वेंचर के गठन की पुष्टि की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि करीब 10 लाख लोगों के निवास स्थल धारावी के पुनर्विकास का काम दशकों से लटका हुआ है. हालांकि, अडानी ग्रुप की ओर से ये बड़ा कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जबकि ये धारावी प्रोजेक्ट लीगल विवाद में फंसा हुआ है.

प्रोजेक्ट को लेकर जारी है एक विवाद
दरअसल, धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए बोली लगाने वालों में अडानी ग्रुप के साथ ही दुबई का सेकलिंक टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन भी था. सेकलिंक की ओर से आरोप लगाया गया कि महाराष्ट्र की सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 2018 की मूल बोली प्रक्रिया को अनुचित तरीके से रद्द किया, ताकि इसे फिर से शुरू कर अडानी समूह बोली जीत सके. हालांकि, महाराष्ट्र सरकार और अडानी समूह दोनों ने ही इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है.

अडानी ग्रुप की एक के बाद एक नई डील
इस साल अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के चलते गौतम अडानी को भारी भरकम नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन इससे उबरते हुए अब समूह एक अपने कारोबार के विस्तार पर फोकस कर रहा है और एक के बाद एक डील कर रहा है. हाल ही में देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल कंपनी 20,434 मेगवॉट के पोर्टफोलियो वाली Adani Green को बड़ा निवेश हासिल हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की टोटल एनर्जी एसई, अडानी ग्रुप के साथ मिलकर ज्वाइंट वेंचर के तहत एक रिन्यूएबल प्रोजेक्ट में 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Adani Group ने जापान, ताइवान और हवाई के बाजारों में हरित हाइड्रोजन की बिक्री के लिए जापानी समूह कोवा ग्रुप के साथ भी ज्वाइंट वेंचर की घोषणा बीते दिनों की थी. इसमें दोनों ग्रुप्स की 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी होगी. अडानी समूह भारत में पूरी तरह से एकीकृत हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए अगले 10 वर्षों में 50 अरब डॉलर तक का निवेश करेगा.

Latest articles

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...