19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedकश्मीरा शाह की एक्सीडेंट के बाद दिखी पहली झलक, नाक पर बंधी...

कश्मीरा शाह की एक्सीडेंट के बाद दिखी पहली झलक, नाक पर बंधी पट्टी, बोलीं- मेरा चेहरा बच गया, अभी भी दर्द में हूं

Published on

कॉमेडियन और होस्ट कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह का विदेश में एक्सीडेंट हो गया था। अब उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनके नाक पर पट्टी बंधी हुई है और उन्होंने बताया कि उनका चेहरा बाल-बाल बच गया। कश्मीरा अभी भी दर्द में हैं और उनके पति इस खबर के बाद सारा काम-धाम छोड़कर उनके पास जाने वाले थे, लेकिन कश्मीरा ने एक खास वजह से उन्हें अपने पास आने से इनकार कर दिया। Kashmera Shah ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है। वो बेड पर बैठी हुई हैं और उनकी नाक पर बड़ी सी पट्टी बंधी हुई है। उनके बगल में हनुमान चालीसा रखी हुई है।

कश्मीरा शाह का पोस्ट
कश्मीरा शाह ने अपने पोस्ट में फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे सोशल मीडिया परिवार के दोस्तों आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। आपकी हजारों प्रार्थनाओं और चिंताएं उमड़ पड़ीं और मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं कितना अच्छा महसूस कर रही हूं। कांच की वजह से मेरा चेहरा खराब हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि सिर्फ मेरी नाक पर चोट आई थी।’

जल्द भारत आएंगी कश्मीरा
कश्मीरा ने बताया कि शहर से दूर होने के कारण वो परिवार और दोस्तों से दूर थीं। कल उनकी नाक की पट्टी खुल जाएगी। अब उन्हें अपने घाव के साथ ही जीना होगा। हालांकि, जो कुछ भी उनके पास है, उसके लिए उन्होंने भगवान का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि वो दर्द में थीं और अभी भी दर्द में हैं। वो जल्द ही भारत लौटेंगी।

इस वजह से कृष्णा अभिषेक नहीं गए LA
कश्मीरा ने पोस्ट के आखिरी में अपने पति कृष्णा अभिषेक के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो शूट छोड़कर उनका ख्याल रखने के लिए लॉस एंजिल्स आना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पति को आने से रोक दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि कृष्णा को बोलने का मौका नहीं दिया, ‘फाइनली नाक काट ली अपनी।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...