13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedउड़ान ने 1,000 से अधिक लोगों को निकाला, छह महीने में दूसरी...

उड़ान ने 1,000 से अधिक लोगों को निकाला, छह महीने में दूसरी बार छंटनी

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने भारत में करीब-करीब अपनी पूरी टीम को निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के भारत में करीब 250 कर्मचारी थे। लेकिन बी2बी यूनिकॉर्न उड़ान (Udan) ने 300 से 350 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने कहा कि कंपनी ने कुछ ऐसे पदों पर छंटनी की है, जहां जरूरत से अधिक कर्मचारी थे। कंपनी ने दूसरी बार अपने कर्मचारियों की छंटनी की है। इस तरह यह कंपनी अब तक कुल 1000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल चुकी है। इनमें ऑन रोल और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।

लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स के निवेश वाली इस कंपनी ने इससे पहले जून में भी 180 से 200 कर्मचारियों को निकाला था। यह संख्या उसके कुल वर्कफोर्स का पांच फीसदी थी। साथ ही कंपनी ने 700-800 ऑफ-रोल कर्मचारियों की भी छुट्टी कर दी थी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने छंटनी की पुष्टि की लेकिन निकाले गए कर्मचारियों की संख्या बताने से इन्कार कर दिया। कंपनी ने हाल में मौजूदा शेयरहोल्डर्स और बॉन्डहोल्डर्स से 12 करोड़ डॉलर जुटाए थे।

क्यों की छंटनी
कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम मुनाफे के रास्ते पर जाना चाहते हैं। यह छंटनी उसी दिशा में उठाया गया कदम है। हम इससे प्रभावित हुए कर्मचारियों को सभी जरूरी सपोर्ट देंगे। कंपनी ने ऐसे समय कर्मचारियों की छंटनी की है जब उसके आईपीओ में भी देरी हुई है। कंपनी के सीएफओ आदित्य पांडे ने एक इंटरनल मेमो में कर्मचारियों को बताया कि कंपनी के आईपीओ 12 से 18 महीने में आ सकता है। इससे पहले उड़ान के सीईओ वैभव गुप्ता ने ईटी से फरवरी में कहा था कि कंपनी की मई 2023 में आईपीओ लाने की योजना है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...