7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedछंटनी, छंटनी, छंटनी... ट्विटर के बाद अब 11 हजार कर्मचारियों को निकाल...

छंटनी, छंटनी, छंटनी… ट्विटर के बाद अब 11 हजार कर्मचारियों को निकाल रही फेसबुक की कंपनी मेटा

Published on

नई दिल्ली,

ट्विटर (Twitter) के बाद अब फेसबुक से बड़े पैमाने पर कर्मचारी निकाले गए हैं. दरअसल, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने बुधवार को एक झटके में 11000 से अधिक कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है. इस बारे में खुद मार्क जुकरबर्ग ने जानकारी दी है. कंपनी की ओर से लागत बढ़ने का हवाला देकर कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है.

मेटा के चीफ एग्जीक्यूटिव मार्क जुकरबर्ग ने एक ब्लॉग के जरिये बताया, ‘आज मैं मेटा के इतिहास में किए गए कुछ सबसे कठिन फैसलों के बारे में बताने जा रहा हूं. हमने अपनी टीम की साइज में करीब 13% की कटौती करने का फैसला किया है. इससे 11000 से अधिक प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है.’ फिलहाल मेटा में लगभग 87,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. निकाले गए 11000 कर्मचारियों में फेसबुक के अलावा WhatsApp और Instagram के भी हैं.

हालांकि खबरों के मुताबिक इस layoff के बारे में एक दिन पहले यानी मंगलवार को ही मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को जानकारी दी थी. कंपनी में जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी उन्हें 4 महीने की अतिरिक्त सैलरी दी जा रही है.

खतरे में इन कर्मचारियों की नौकरी
रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा इंक ने बुधवार सुबह से ही कर्मचारियों की छंटनी (Meta Layoff) शुरू दी. गौरतलब है कि मंदी (Recession) के साये के बीच ट्विटर, वॉलमार्ट, फोर्ड, अलीबाबा समेत कई कई बड़ी कंपनियों ने लागत में कटौती का हवाला देते हुए बड़े पैमाने पर छंटनी की है.

बैठक में निराश दिखे जुकरबर्ग
इस फैसले को लेकर मंगलवार की बैठक में मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) काफी निराश नजर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि वह कंपनी के गलत कदमों के लिए जिम्मेदार हैं और ग्रोथ के बारे में उनके अति-आशावाद की वजह से ही ओवरस्टाफिंग हुई है. बैठक के दौरान उन्होंने कंपनी के वर्कफोर्स में बड़े स्तर पर कटौती की जानकारी भी शेयर की.

18 साल में पहली बार बड़ी छंटनी
फेसबुक की स्थापना साल 2004 में हुई थी और फिर इसका नाम बदलकर मेटा कर दिया गया. फिलहाल मेटा में लगभग 87,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं. 18 साल में पहली बार फेसबुक से इतने बड़े स्तर पर लोग निकाले गए हैं.

इस साल 73% तक टूटा Meta का शेयर
Facebook की मूल कंपनी Meta Inc इस साल एसएंडपी 500 में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फर्म साबित हुई है. पिछले एक महीने में Meta का शेयर बीते पांच सालों में कंपनी का शेयर करीब 50 फीसदी तक टूट चुका है. बीते एक महीने की बात करें तो यह करीब 35 फीसदी नीचे आ चुका है. वहीं सालभर में इस शेयर ने 73 फीसदी का नुकसान दिया है. बीते साल 4 नवंबर 2021 को कंपनी का शेयर करीब 338 डॉलर का था, जो अब गिरकर लगभग 90 डॉलर के पास पहुंच गया है.

इतनी रह गई मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ
कभी दुनिया के टॉप-10 अमीरों में मौजूदगी दर्ज कराने वाले जुकरबर्ग अब अरबपतियों की लिस्ट में फिसलकर 29वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्श लिस्ट के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ (Mark Zuckerberg Net Worth) महज 33.5 अरब डॉलर रह गई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...