19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedविदेशी निवेशक भारत से भाग नहीं रहे, शेयर से पैसा निकाल कर...

विदेशी निवेशक भारत से भाग नहीं रहे, शेयर से पैसा निकाल कर यहां लगा रहे हैं, तभी तो रेकार्ड बन गया

Published on

मुंबई:

आप इस तथ्य से अवगत होंगे ही कि विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजारों से लगातार पैसे निकाल रहे हैं। इसी साल अक्टूबर महीने में उन्होंने शेयर बाजार से पैसा निकालने का जो सिलसिला शुरू किया था, वह अभी भी जारी है। लेकिन वह आईपीओ में खूब पैसे लगा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस साल अभी तक उन्होंने आईपीओ और प्रीफरेंशियल शेयर की खरीद में 11.5 बिलियन डॉलर झोंक चुके हैं। यह अब तक का सर्वाधिक रेकार्ड है। इससे पहले साल 2021 में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा पैसे झोंके थे।

क्यों पसंद आ रहा है प्राइमरी बाजार
शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से ही कमाई का नया तरीका अपना लिया है। अब वे सेकंडरी मार्केट से पैसा निकालकर प्राइमरी मार्केट से मुनाफा कमाने में जुटे हुए हैं। इसका मतलब है कि एफपीआई का फोकस आईपीओ से पैसा बनाने पर है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड ने बीते दिनों ही कुछ आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार विदेशी निवेशक अब आईपीओ और प्रिफेरेंशियल शेयर सेल्स सहित उनकी प्राइमरी मार्केट में जम कर खरीदारी कर रहे हैं। इनकी इस साल की खरीदारी 11.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

इससे पहले 2021 में बना था रिकार्ड
विदेशी निवेशकों की आईपीओ बाजार में निवेश का पुराना रिकार्ड साल 2021 में बना था। अब उन्होंने साल 2021 का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2021 में विदेशी निवेशकों ने प्राइमरी मार्केट में 10.8 बिलियन डॉलर लगाए थे। इसके विपरीत इस साल ग्लोबल फंड्स ने इस साल शेयर बाजार के दोनों एक्सचेंजों पर 13 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर बेच दिए हैं। तभी तो बीएसई और एनएसई के प्रमुख सूचकांकों में करेक्शन दिख रहा है।

क्यों बढ़ रहा है आईपीओ से प्यार
हमारे सहयोगी ईटी से से बातचीत में डीआरचोकसी फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन चोकसी ने बताया कि विदेशी निवेशक अब कई कंपनियों यानी आईपीओ में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि उनमें बहुत तेज गति से रिटर्न जेनरेट करने की क्षमता है। वहीं दूसरी ओर सेकंडरी मार्केट में मुनाफावसूली का प्रमुख कारण हाई वैल्यूएशन है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...