10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedसबकुछ भूलकर गोविंदा ने कृष्णा को लगाया गले, पर नाराज हैं सुनीता,...

सबकुछ भूलकर गोविंदा ने कृष्णा को लगाया गले, पर नाराज हैं सुनीता, बोलीं- वो मेरा कुछ नहीं

Published on

मामा गोविंदा और भांजे कृष्णा अभिषेक ने अपने सात साल के मनमुटाव को खत्म कर दिया. दोनों कपिल के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में गले लगते और साथ में परफॉर्म करते दिखे थे. सिर्फ इतना ही नहीं, जब गोविंदा को पैर में गोली लगी थी तो कृष्णा और कश्मीरा शाह, दोनों ही अस्पताल में उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने इसपर रिएक्ट किया है.

सुनीता ने कही ये बात
सुनीता हमेशा से ही काफी खुशमिजाज महिला रही हैं. गोविंदा की पत्नी होने के नाते उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी राय बहुत साफ तरीके से रखी है. कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच फिर से दोस्ती हो गई है, इसपर सुनीता ने कहा- मैं खुश हूं. दोनों परिवार हैं. मेरे को किसी से भी कुछ नहीं है. वो उसका भांजा है. दोनों मामा-भांजे हैं.

“मैंने कभी गोविंदा को कृष्णा से बात करने से मना नहीं किया और न ही रोका है. हालांकि, कृष्णा का मेरे से कोई रिश्ता नहीं है. खुश हूं कि गोविंदा और कृष्णा के बीच की दूरियां मिट गई हैं. हालांकि, मैंने दोनों का शो नेटफ्लिक्स पर नहीं देखा है. गोविंदा की फैमिली है वो. उसकी बहन का बेटा है वो. मैं क्यों बोलूं कुछ भी दोनों के बीच में. मेरा कुछ नहीं है कृष्णा.”

बता दें कि सुनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी टीमा अहूजा के साथ भी इंटरव्यू दिया, जिसमें बताया कि टीना फिल्म इंडस्ट्री में काम करना चाहती हैं, लेकिन कोई आगे आकर उनके अंदर कम से कम टैलेंट को देखे तो सही.

गोविंदा, कपिल के शो में नजर आए थे. चंकी पांडे और शक्ति कपूर के साथ ये शो का हिस्सा बने थे. सोशल मीडिया पर कपिल के शो के इस एपिसोड की काफी चर्चा हुई थी. गोविंदा ने इसमें कृष्णा अभिषेक के साथ परफॉर्म भी किया था.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...