11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedभगोड़े ललित मोदी की बेटी आलिया कारोबारी दुनिया में बना रही हैं...

भगोड़े ललित मोदी की बेटी आलिया कारोबारी दुनिया में बना रही हैं नाम, किस कंपनी की मालकिन?

Published on

नई दिल्‍ली

कई साल पहले देश छोड़कर भागे ललित मोदी की बेटी आलिया कारोबारी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रही हैं। मई 2022 में आलिया मोदी की शादी हो गई थी। इसके बावजूद आलिया का पूरा फोकस अपने बिजनेस पर है। बोस्टन और लंदन से मजबूत अकैडमिक बैकग्राउंड के साथ आलिया अपने बिजनेस को लेकर बहुत संवदेनशील हैं। आलिया ने लंदन में AMRM कंसल्टेंट्स लिमिटेड की स्थापना की थी। यह तेजी से बढ़ती इंटीरियर डिजाइन कंपनी है। इसका वैल्‍यूएशन 10 लाख डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा का है। यह और बात है कि आलिया की नेटवर्थ 50 लाख डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपये) से अधिक आंकी जाती है। आलिया की सफलता का श्रेय उनके फलते-फूलते व्यवसायों और पारिवारिक समूह में उनकी भागीदारी को दिया जा सकता है।

ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी ने बिजनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म 1993 में हुआ था। आलिया ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटीरियर डिजाइन में अपना करियर शुरू किया। लंदन में अपनी खुद की कंपनी AMRM इंटरनेशनल कंसल्टेंट्स लिमिटेड की स्थापना की। मई 2022 में उन्होंने ब्रेट कार्लसन से शादी की थी।

ललित मोदी पर IPL चेयरमैन रहते हुए वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे थे। इसके बाद वह भारत छोड़कर चले गए थे। उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। हालांकि, आलिया ने पिता के विवादों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद के लिए एक अलग पहचान बनाई है।

इंटीर‍ियर ड‍िजाइन की गहराई से की है पढ़ाई
आलिया ने अपनी पढ़ाई अमेरिका के ब्रैंडेइस यूनिवर्सिटी से आर्ट हिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री के साथ पूरी की। उन्होंने लंदन के इंचबैल्ड स्कूल ऑफ डिजाइन से आर्किटेक्चरल इंटीरियर डिजाइन में मास्टर डिग्री भी हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दो साल तक दारा हुआंग की आर्किटेक्चर फर्म डिजाइन हाउस लिबर्टी में काम किया। इस अनुभव ने उन्हें इंटीरियर डिजाइन की दुनिया की बारीकियों को समझने में मदद की। 2018 में मां मीनल मोदी को कैंसर के चलते खो देने के बाद आलिया ने खुद को अपने करियर में और भी झोंक दिया। उन्होंने अपनी खुद की इंटीरियर डिजाइन कंपनी की स्थापना की जो आज लंदन में एक जाना-माना नाम है। कंपनी इंटीरियर डिजाइन के साथ डिजाइन कंसल्टेंसी सेवाएं भी प्रदान करती है।

2022 में इटली में हुई आल‍िया की शादी
मई 2022 में आलिया ने वेनिस में एक भव्य समारोह में ब्रेट कार्लसन से शादी की थी। यह शादी उनके निजी जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ थी। आलिया के भाई रुचिर मोदी भी भारत के जाने-माने युवा उद्यमियों में से एक हैं। वह गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड, मोदी एंटरप्राइजेज, केके मोदी ग्रुप, और मॉडिकेयर जैसे कई सफल व्यवसायों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह मोदी वेंचर्स के संस्थापक और सीईओ भी हैं। ललित मोदी की अनुमानित कुल संपत्ति जुलाई 2022 तक लगभग 4,555 करोड़ रुपये थी।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...