26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में कोहराम!, सेंसेक्स 690 अंक लुढ़का, Infosys 9% टूटा

शेयर बाजार में कोहराम!, सेंसेक्स 690 अंक लुढ़का, Infosys 9% टूटा

Published on

नई दिल्ली

आईटी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त टूट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स पर 689.83 अंक यानी 1.02 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 66,882.07 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 181.65 अंक यानी 0.91 फीसदी की टूट के साथ 19,797.50 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में विप्रो और एचसीएल टेक में 3 फीसदी से ज्यादा टूट देखने को मिली.

सेंसेक्स पर ये शेयर लुढ़के
बीएसई सेंसेक्स पर इंफोसिस के शेयर में 9.04 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो रहा था. इसके अलावा एचसीएल टेक, विप्रो, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनजर्व के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी.

GIFT Nifty से मिल रहे थे ये संकेत
NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी में पांच अंक यानी 0.03 फीसदी उछाल के साथ 19,863.50 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे संकेत मिल रहा था कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सपाट रह सकती है. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 650 अंक की जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही थी. वहीं निफ्टी भी गिरकर 19,800 अंक के आसपास आ गया था.

आज आएंगे इन कंपनियों के फाइनेंशियल रिजल्ट
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाइनेंशियल रिजल्ट आज आएंगे. इस वजह से कंपनी का स्टॉक आज चर्चा में रहने वाला है. इनके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, पेटीएम, वेदांता, एचडीएफसी लाइफ, अशोक लीलैंड सहित अन्य कंपनियां भी आज वित्तीय नतीजे जारी करेंगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...