11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी तो यूं हीं बदनाम हुए, जेफ बेजोस ने उनसे ढाई...

गौतम अडानी तो यूं हीं बदनाम हुए, जेफ बेजोस ने उनसे ढाई गुना दौलत गंवाई

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस पिछले एक साल के दौरान सबसे ज्यादा वेल्थ गंवाने के मामले में पहले नंबर पर रहे। आज जारी 2023 M3M Hurun Global Rich List के मुताबिक बेजोस ने इस दौरान 70 अरब डॉलर गंवाए हैं। यह राशि मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को हुए कंबाइंड नुकसान ज्यादा है। पिछले एक साल में गौतम अडानी एंड फैमिली ने 28 अरब डॉलर गंवाए हैं जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 21 अरब डॉलर की कमी आई है। दौलत गंवाने वाले अरबपतियों की लिस्ट में अडानी छठे और अंबानी सातवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में एलन मस्क (48 अरब डॉलर) दूसरे, सर्गेई ब्रिन (44 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी पेज (41 अरब डॉलर) चौथे और मैकेंजी स्कॉट (35 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं।

इस लिस्ट के मुताबिक बेजोस की नेटवर्थ 118 अरब डॉलर रह गई है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 82 अरब डॉलर और अडानी की 53 अरब डॉलर है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में पिछले एक साल में हर हफ्ते करीब 3,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर से खिसककर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत में उनके हाथ से सबसे अमीर शख्स का तमगा भी छिन गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 82 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब भारत के सबसे बड़े रईस हैं। अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं और टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय रईस हैं। इस लिस्ट में अडानी 23वें, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनवाला 46वें, एचसीएल के शिव नाडर 50वें और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल 76वें नंबर पर हैं।

भारत का योगदान बढ़ा
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच साल से दुनिया के बिलिनेयर्स की लिस्ट में भारत के अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ी है। पांच साल पहले इस लिस्ट में भारत का योगदान 4.9 फीसदी था जो अब आठ परसेंट पहुंच गया है। इस बीच Hurun Global Rich List 2023 में बिलिनेयर्स की संख्या में आठ फीसदी गिरावट आई है। पिछले साल के मुकाबले उनकी कुल वेल्थ में 10 परसेंट गिरावट आई। कुल 1,078 बिलिनेयर्स की वेल्थ इस दौरान बढ़ी है। इस बार 176 नए चेहरों को इस लिस्ट में जगह मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक 2,479 बिलिनेयर्स की नेटवर्थ में गिरावट आई या कोई बदलाव नहीं हुआ। इस लिस्ट से 445 लोग बाहर हो गए हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...