13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी के बड़े भाई ने तीन कंपनियों से चुपचाप किया किनारा,...

गौतम अडानी के बड़े भाई ने तीन कंपनियों से चुपचाप किया किनारा, हिंडनबर्ग रिसर्च में हुई थी खूब चर्चा

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी का नाम सबसे ज्यादा बार आया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विदेश में रहने वाले विनोद अडानी ने अडानी ग्रुप में कथित फ्रॉड के लिए ऑफशोर कंपनियों के एक नेटवर्क का इस्तेमाल किया था। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विनोद अडानी ने फरवरी में तीन कंपनियों के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था। ये कंपनियां ऑस्ट्रेलिया में अडानी परिवार की कोल माइन से जुड़ी हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अडानी ग्रुप ने शेयरों की कीमत के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया लेकिन इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से अधिक समय तक भारी गिरावट आई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही विनोद अडानी ने तीन कंपनियों के डायरेक्टर पद छोड़ दिया था। इनमें कार्मिकेल रेल एंड पोर्ट सिंगापुर, कार्मिकेल रेल सिंगापुर और एबट पॉइंट टर्मिनल एक्सपेंशन शामिल हैं। हालांकि वह सिंगापुर स्थित कंपनी एबट पॉइंट पोर्ट होल्डिंग्स के बोर्ड में बने हुए हैं।

क्या हैं आरोप
इस बीच मार्केट रेगुलेटर सेबी इस बात की जांच कर रहा है कि अडानी ग्रुप और विनोद अडानी के बीच हुए कुछ ट्रांजैक्शंस के बारे में सही ढंग से खुलासा किया गया था या नहीं। अडानी ग्रुप के एक प्रतिनिधि ने कहा कि विनोद अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों में शेयरहोल्डर हैं लेकिन कार्मिकेल माइन के विकास या उससे जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर में उनका कोई मैनेजमेंट रोल नहीं है। विनोद अडानी के इस्तीफे के बारे में अडानी ग्रुप ने सवालों का जवाब नहीं दिया। विनोद अडानी ने भी उन्हें ईमेल से भेजे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विनोद अडानी ने दर्जनों शेल कंपनियों के जरिए अडानी ग्रुप के अरबों डॉलर को आरपार किया था।

अडानी ग्रुप का कहना है कि विनोद अडानी प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं। उसका साथ ही कहना है कि उसने सभी जरूरी डिस्क्लोजर किए हैं। लेकिन ग्रुप उनके बिजनस के बारे में सवालों से बचता रहा है। उसका कहना है कि विनोद अडानी ग्रुप की किसी भी लिस्टेड कंपनी या उनकी सब्सिडियरी कंपनियों के मैनेजमेंट में नहीं है, इसलिए उनके बिजनस से जुड़े सवालों का कोई मतलब नहीं है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विनोद अडानी का अडानी ग्लोबल के दुबई ऑफिस में एक कैबिन है और वह रोज दो-तीन घंटे इसमें बैठते हैं। लेकिन अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि ने कहा कि इस तरह के सवालों का कोई मतलब नहीं है। 74 साल के विनोद अडानी दुबई में एक फैमिली इनवेस्टमेंट ऑफिस चलाते हैं। IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 में विनोद अडानी को सबसे अमीर एनआरआई बताया गया था। हाल का वर्षों में वह अडानी ग्रुप के कई बड़े फैसलों में शामिल रहे हैं। इनमें सीमेंट कंपनियों के अधिग्रहण से ग्रीन एनर्जी बिजनस शामिल है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...