11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी की धमाकेदार एंट्री, Adani One App से होगी ट्रेन टिकट...

गौतम अडानी की धमाकेदार एंट्री, Adani One App से होगी ट्रेन टिकट बुकिंग, मिलेगी कंफर्म टिकट!

Published on

गौतम अडानी ने समय के साथ अपने बिजनेस में काफी बदलाव किया है। आज हम आपको अडानी की नई ऐप ‘Adani One’ के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आपको ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर होटल बुकिंग तक में काफी मदद मिलने वाली है। साथ ही इसका इंटरफेस भी काफी आसान है जो आपको अलग एक्सपीरियंस देने वाला है। लेकिन इसे यूज करने से पहले आपको कुछ चीजों के बारे में जान लेना चाहिए-

ऐप के साथ आप वेबसाइट से भी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। यूजर्स को फ्लाइट, ट्रेन, होटल और बस टिकट बुकिंग का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। यहां से आप फ्लाइट, ट्रेन को लेकर कोई भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही बुकिंग करना भी आसान हो जाएगा। iOS User इस ऐप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप स्टोर से जाकर आप ट्रेन को सर्च कर सकते हैं।

साइट से टिकट बुक करने के लिए आपको सीधा Adani One पर जाना होगा। यहां जाने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे। लेकिन सबसे पहले आपको सिलेक्ट करना होगा कि आखिर आप टिकट किसकी बुक करना चाहते हैं। मान लीजिये आप ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको यात्रा की डिटेल दर्ज करनी होगी। ये करने के बाद आपको सभी ट्रेन की डिटेल हासिल हो जाएगी।

कैसे करती है ऐप काम-IRCTC Authorised ट्रेन टिकट बुकिंग ऐप है। यानी आप यहां से ट्रेन टिकट की बुकिंग करेंगे तो कोई ज्यादा परेशानी नहीं होने वाली है। साथ ही होटल बुकिंग का भी सहारा यहां से लिया जा सकता है। याद रहे कि कुछ भी बुकिंग करते समय आपको पेमेंट का भी ध्यान रखना होगा। अभी तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि इसमें आगे-आगे अन्य ऑप्शन को भी ऐड किया जाएगा। बहुत जल्द मूवी टिकट बुकिंग का भी ऑप्शन इसमें दिया जा सकता है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...