10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedकर्ज चुकाते ही पलटी गौतम अडानी की किस्मत, एशिया के अमीरों की...

कर्ज चुकाते ही पलटी गौतम अडानी की किस्मत, एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप ने 2.65 अरब डॉलर का कर्ज समय से पहले ही चुका दिया है। इससे ग्रुप के अधिकांश शेयरों में तेजी देखी जा रही है। इस तेजी की बदौलत ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में मंगलवार को तेजी आई और वह एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स से मुताबिक उनकी नेटवर्थ में 16 करोड़ डॉलर की तेजी आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें स्थान पर पहुंच गए। अब उनकी नेटवर्थ 61.8 अरब डॉलर पहुंच गई है। चीन के झोंग शैनशैन अब उनसे एक स्थान नीचे 19वें नंबर पर खिसक गए हैं। बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाले शैनशैन की नेटवर्थ में मंगलवार को 92.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 85.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे बड़े रईस हैं।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था। लेकिन इससे अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार कई दिनों तक गिरावट आई थी। इस कारण अडानी ग्रुप को निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा जीतने के लिए कई कदम उठाने पड़ रहे हैं। इनमें कर्ज घटाना भी शामिल है। ग्रुप का दावा है कि अब उसका नेट डेट टु एबिटा रेश्यो 2.81 गुना रह गया है। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 58.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही मस्क की दौलत
इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है। मंगलवार को यह 2.65 अरब डॉलर की उछाल के साथ 205 अरब डॉलर पहुंच गई। टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpacX) और ट्विटर (Twitter) के सीईओ मस्क की नेटवर्थ में इस साल 67.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में मस्क पहले नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (Bernard Arnault) 187 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस तरह मस्क और आरनॉल्ट की नेटवर्थ में अब 18 अरब डॉलर का फासला हो गया है।

ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स 128 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ चौथे और लैरी एलिसन (120 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। वॉरेन बफे (117 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बाल्मर (116 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (115 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (109 अरब डॉलर) नौवें और मार्क जकरबर्ग (98.8 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 13वें नंबर पर बने हुए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 14.3 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह 85.2 अरब डॉलर पहुंच गई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...