7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedउज्ज्वला योजना के LPG सिलेंडर सब्सिडी एक साल तक बढ़ी, कितना होगा...

उज्ज्वला योजना के LPG सिलेंडर सब्सिडी एक साल तक बढ़ी, कितना होगा फायदा

Published on

नई दिल्‍ली:

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उसने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत हर सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी। इस तरह एक सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा। साल में 12 सिलेंडर मिल सकेंगे। अभी सरकार योजना के तहत 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर वाले हरेक नए कनेक्‍शन के लिए एलिजिबल आवेदकों को 1600 रुपये कैश ट्रांसफर करती है। वहीं, 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए यह रकम 1150 रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मार्च 2025 तक सब्सिडी उपलब्‍ध कराने का फैसला लिया गया है। इसी बैठक में केंद्रीय कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते (DA) को बढ़ाने का भी न‍िर्णय ल‍िया गया।

क्‍या है उज्ज्वला योजना?
सरकार ने 1 मई 2016 को उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है। यह योजना धुएं से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को कम करती है। इससे गरीब परिवारों को स्वच्छ और सुविधाजनक ऊर्जा स्रोत मिलता है। महिलाओं को खाना पकाने में लगने वाले समय में कमी लाने में मदद करती है। लकड़ी और अन्य ईंधन पर खर्च होने वाले पैसे बचाने में भी यह मददगार है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत (DR) में 1 जनवरी 2024 से 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला भी लिया गया है।

केंद्रीय कैब‍िनेट ने और क्‍या ल‍िए फैसले?
आज कैबिनेट ने न‍िर्णय लिया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को जो 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है, उसे 1 साल के लिए बढ़ा दिया जाए। इसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक थी। अब 300 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी का लाभ एक वर्ष में 12 सिलेंडर की सीमा तक 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा।इसी तरह सरकार ने AI मिशन के तहत 10,372 करोड़ रुपये के व्यय से इंडिया AI मिशन को मंजूरी दी। कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी बढ़ाया गया है। इसमें 285 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...