8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedGo First ने खुद दिया दिवालिया होने का आवदेन, कल-परसों एयरलाइंस की...

Go First ने खुद दिया दिवालिया होने का आवदेन, कल-परसों एयरलाइंस की सभी उड़ानें रद्द

Published on

नई दिल्ली,

देश में एक और एयरलाइंस कंपनी दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है. दरअसल, वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने मंगलवार को एनसीएलटी (NCLT) में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग (Voluntary Insolvancy Proceedings) के लिए आवेदन दे दिया है. वहीं इस बीच Go First की सभी उड़ानें कल और परसों यानी 3 और 4 मई 2023 को रद्द कर दी गई हैं.

गो-फर्स्ट एयरलाइंस ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इस फैसले की जानकारी दी है. ऐसे में जिन हवाई यात्रियों ने इन दो दिनों के लिए कंपनी का टिकट बुक कराया है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

सरकार की पैनी नजर
वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार संकटग्रस्त गो फर्स्ट एयरलाइन की हरसंभव मदद कर रही है. उन्होंने कहा, ‘गो फर्स्ट को सरकार हर संभव सहायता कर रही है, और पूरी घटना पर नजर बनी हुई है.’

ये है उड़ानों को कैंसिल करने की वजह
रिपोर्ट के मुताबिक, Go First एयरलाइंस लंबे समय से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहा है. ऐसे में तेल कंपनियों के बकाया का भुगतान न कर पाने के कारण एयरलाइंस ने ये बड़ा फैसला किया है. पूरे मामले पर नजर डालें तो वित्तीय संकट से घिरी एयरलाइन कंपनी के लिए इंजन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ट एंड व्हिटनी (Pratt & Whitney) ने सप्लाई बंद कर दी है. इसके चलते कंपनी के पास फंड की भारी कमी हो गई है.

नकदी न होने के कारण वो तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान करने में भी सक्षम नहीं है, जिसकी वजह से कंपनियों ने एयरलाइंस को तेल देने से इनकार कर दिया है. इन हालातों के बीच गो फर्स्ट ने 3 और 4 मई को अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है, जो कंपनी के ग्राहकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है.

आधे से ज्यादा विमान किए गए ग्राउंड
अमेरिकी कंपनी की ओर से इंजन नहीं मिल पाने के कारण कंपनी के आधे से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइंस के करीब 50 विमान ग्राउंड कर दिए गए हैं. इसके चलते कंपनी के कैश फ्लो पर बेहद बुरा असर हुआ है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर Go Air की निर्धारित उड़ानें रद्द होने की शिकायतों की बाढ़ सी आ गई. इन खबरों को टिकट बुक कराने वाले जिन यात्रियों ने पढ़ा उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA से शिकायत कर बुकिंग पर अपने रिफंड की मांग की है.

गो-फर्स्ट चीफ बोले- फंड की किल्लत
पीटीआई के मुताबिक, Go First एयरलाइन के चीफ कौशिक खोना (Kaushik Khona) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि वाडिया ग्रुप की गो फर्स्ट 3 और 4 मई को अस्थायी रूप से उड़ानें बंद कर देगी. खोना ने कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी (P&W) द्वारा इंजनों की आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण एयरलाइन ने अपने बेड़े के आधे से ज्यादा विमानों को खड़ा कर दिया है. इसके चलते फंड की किल्लत हो गई है. इसके अलावा बता दें गो फर्स्ट एयरलाइन ने Pratt & Whitney के खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा किया है.

दिवालिया होने की कगार पर एयरलाइंस
कंपनी के वेबसाइट के मुताबिक एयरलाइनंस के बेड़े में 61 विमान हैं. इनमें 56 ए320 नियो और पांच ए320सीइओ हैं. कंपनी के ऐसे समय में पैसेंजर रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है जब महामारी के बाद एयर ट्रैफिक में तेज बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. रिपोर्ट की मानें तो वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है. कंपनी ने एनसीएलटी (NCLT) में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग के लिए एप्लिकेशन भी दे दी है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...