6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedसोना 6700 रुपये सस्ता, क्या खरीदने का यही है सही समय... चांदी...

सोना 6700 रुपये सस्ता, क्या खरीदने का यही है सही समय… चांदी भी 13000 रुपये हुई सस्ती!

Published on

नई दिल्ली,

सोना-चांदी में निवेश भारतीयों की पहली पसंद रही है. परंपरा भी है, और रिटर्न भी अच्छा मिलता है. आपके आसपास भी कई ऐसे लोग होंगे, जो बात-बात में कहते होंगे, जब वो मुसीबत में थे, तब सोना, चांदी और ज्वेलरी ने उनका साथ दिया. यानी सोने-चांदी को गिरवी रखकर, या फिर बेचकर वो संकट से बाहर निकले.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या सोने में निवेश का ये सही वक्त है? क्योंकि सोना ऑल टाइम हाई से करीब 6700 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी का भाव ऑल टाइम हाई से 13000 रुपये प्रति किलो घट चुका है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा-थोड़ा करके खरीद सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर आप सोने में एक लाख रुपये निवेश करना चाहते हैं तो अभी 40 हजार रुपये का सोना खरीद सकते हैं, बाकी 60 हजार रुपये रखें, क्योंकि अगर सोने की कीमतों में और गिरावट आती है तो उस बाकी बचे पैसों से तब खरीदें.

अगर ताजा भाव की बात करें तो शुक्रवार की शाम 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 68131 रुपये थी, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 62408 रुपये था. वहीं चांदी फिलहाल 81271 प्रति किलो है.

बता दें, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है, गुरुवार की शाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 68227 रुपये था, जो आज घटकर 68131 रुपये हो गया है. इसी तरह चांदी की कीमत गुरुवार को 81474 रुपये किलो थी, जो शुक्रवार को घटकर 81271 रुपये किलो हो गई.

सोने ने खूब बनाकर दिया है पैसा
सोने ने लोगों को जबर्दस्त रिटर्न बनाकर दिया है. Indian Post Gold Coin Services के अनुसार जिस समय देश आजाद हुआ था, उस समय सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 88 रुपये 62 पैसे थी. 1964 में पहली बार इसकी कीमतों में गिरावट आई और ये 63.25 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया. 1970 और 80 के दशक में इसकी कीमत 1184 से 1130 रुपये के आसपास रही. 1990 में सोने की कीमतों ने बड़ा छलांग लगाया और 3200 रुपये पर जा पहुंचा. फिर पांच वर्ष बाद 1995 में ये सीधा 4680 रुपये हो गया.

गौरतलब है कि सोने को संकट का सहारा माना जाता है, जब-जब दुनिया में आर्थिक संकट गहराया है, सोने में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. उदाहरण के तौर पर कोरोना संकट के दौरान शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को निराश किया था. बैंकों में लगातार ब्याज दरें घटती जा रही थीं. लेकिन उस दौरान सोने ने लोगों को जबर्दस्त रिटर्न दिया था.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...