6.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedGold Prices: सोने में आई भारी गिरावट, 16 महीने में सबसे सस्ता...

Gold Prices: सोने में आई भारी गिरावट, 16 महीने में सबसे सस्ता हुआ भाव

Published on

नई दिल्ली,

पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी की आशंका के बाद भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. आम तौर पर मंदी, युद्ध आदि जैसे संकट आने पर सोने की कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं. अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट आ रही है. इस कारण गुरुवार को सोने की वैश्विक कीमतें कम होकर करीब एक साल के निचले स्तर पर आ गई. इसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. आज सोने का भाव घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन कम होकर 16 महीने में सबसे सस्ता हो गया है.

ग्लोबल मार्केट में इतना सस्ता हुआ सोना
ग्लोबल मार्केट में हाजिर बाजार में सोने का भाव आज 0.5 फीसदी गिरकर 1,687.29 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. यह अगस्त 2021 की शुरुआत के बाद से सोने का सबसे निचला स्तर है. वहीं अमेरिका में गोल्ड फ्यूचर की कीमत 0.6 फीसदी कम होकर 1,687.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी से गिरावट आ रही है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर का भाव 0.9 फीसदी कम होकर 18.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. प्लैटिनम भी 0.7 फीसदी सस्ता होकर 852.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. हालांकि पैलेडियम में मामूली तेजी देखने को मिली और इसका भाव 0.1 फीसदी चढ़कर 1,863.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

इन कारणों से कम हो रहा सोने का भाव
अमेरिकी डॉलर में पिछले कुछ समय से लगातार तेजी आ रही है. डॉलर 20 साल के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचने के करीब है. वहीं अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड 10 साल में सबसे ज्यादा है. इस कारण निवेशकों के सामने सुरक्षित निवेश के बेहतर रिटर्न वाले उपाय उपलब्ध हैं. सोना समेत अधिकांश महंगी धातुओं की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण यही है. फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी इसमें और योगदान दे रही है. फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह होने जा रही नीतिगत बैठक में ब्याज दर एक झटके में 0.75 फीसदी बढ़ाने का ऐलान कर सकता है.

घरेलू बाजार में सोना हुआ इतना सस्ता
घरेलू बाजार की बात करें तो IBJA के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना 371 रुपये गिरकर 50,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. इसी तरह 23 कैरेट वाला सोना गिरकर 49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. IBJA के अनुसार, आज 22 कैरेट वाला सोना 45,967 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 37,637 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 29,356 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. यह 2021 की शुरुआत के बाद से सोने का सबसे कम भाव है. घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी आज 630 रुपये सस्ती हुई और गिरकर 54,737 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाना बेअसर
सरकार ने हाल ही में सोने के आयात पर बेसिक इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है. इससे पहले इसकी दर 7.5 फीसदी थी. भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है. घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत को ज्यादातर सोना आयात करना पड़ता है. कच्चा तेल के बाद सोना भारत के इम्पोर्ट बिल के सबसे बड़े कंपोनेंट में से एक है. सरकार ने शुल्क कम करने का फैसला सोने की डिमांड को कम करने के लिए लिया था. हालांकि ग्लोबल मार्केट में भाव कम होने से भारत में भी सोना सस्ता हो रहा है. बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के भाव में और गिरावट देखने के मिल सकती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...