7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसोने-चांदी का कल फीका रहा कारोबार, अब आज पर टिकीं सारी उम्मीदें

सोने-चांदी का कल फीका रहा कारोबार, अब आज पर टिकीं सारी उम्मीदें

Published on

नई दिल्ली,

धनतेरस का बाजार शनिवार को उतना सुनहरा नहीं रहा, जिसकी उम्मीद सोने के व्यापारियों ने लगाई थी. हालांकि, पुरानी दिल्ली बाजार के ज्वैलर्स के पास शिकायत के लिए कोई वजह भी नहीं थी. उनका कहना था इस बार ग्राहकों की संख्या में गिरावट है. शनिवार को बाजार में कोविड से पहले जितनी खरीदारों की संख्या नहीं देखने को मिली. उनका कहना है कि हम बिक्री के मामले में प्री-कोविड लेवल तक पहुंचने के करीब हैं. लेकिन बाजार में पहले की तरह भीड़ नजर नहीं आ रही है.

हालांकि, धनतेरस के मार्केट में शनिवार को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के सोने और चांदी की मुर्तियों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली.सोने के एक व्यापारी ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार के दिन भी बिक्री बढ़ेगी. उन्होंन कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री बढ़ी है. इस वजह से सभी व्यापारी खुश हैं. लेकिन रविवार के कारोबार पर सभी की निगाहें जमी हुई हैं.

गहना कम खरीद रहे हैं लोग
बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के के चेयरमैन राम अवतार वर्मा ने कहा कि मार्केट में खरीदारों की संख्या पिछले साल के मुकाबले इस बार बेहतर है. उन्होंने कहा कि अभी बिक्री प्री-कोविड लेवल तक नहीं पहुंची है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले ये बेहतर है. ज्यादातर लोग सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी कर रहे हैं. गहनों की बिक्री कम है.

उन्होंने ने भी कहा हम उम्मीद कर रहे हैं कि रविवार को अधिक खरीदार आएंगे. उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद शादियों के सीजन की शुरुआत होगी. इस दौरान हो सकता है कि कारोबार पटरी पर लौट आए. एक व्यापारी ने कहा कि कोविड के दौरान काफी कारोबार ई-कॉमर्श में शिफ्ट हो गए. इस वजह से पारंपरिक व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा.धनतेरस के मार्केट में शनिवार को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के सोने और चांदी की मुर्तियों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली.

40 हजार करोड़ का हो सकता है कारोबार
धनतेरस का पर्व दिल्ली समेत देश भर के व्यापारियों के लिए सामानों की बिक्री के लिहाज से बड़ा दिन है. इसके लिए देशभर के व्यापारियों ने बड़ी तैयारियां की हैं. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि आज धनतेरस के अवसर पर 15 हजार करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है. वहीं, रविवार को धनतेरस का मुख्य त्योहार है इस दिन 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है, जो कुल मिलाकर लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का कारोबार है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...