12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedआम आदमी के लिए आई गुड न्यूज... अगस्त में घटकर 6.83% पर...

आम आदमी के लिए आई गुड न्यूज… अगस्त में घटकर 6.83% पर पहुंची खुदरा महंगाई

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. सरकार ने अगस्त महीने में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी कर दिए है और जुलाई 2023 की तुलना में अगस्त में इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली है. Ratail Inflation अगस्त में घटकर 6.83 फीसदी पर आ गई है, जो कि जुलाई में 15 महीने के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी. हालांकि, अभी भी ये आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय किए गए 6 फीसदी के दायरे से ऊपर बनी हुई है.

खाद्य वस्तुओं की कीमतें घटने का असर
महंगाई दर के आंकड़े में आई इस कमी में बड़ा योगदान खाने-पीने के सामान की कीमतों में गिरावट का रहा है. अगस्त महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में जुलाई के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है और ये 10 फीसदी के नीचे आ गई है. अगस्त में खाद्य महंगाई दर (Food Inflation Rate) घटकर 9.94 फीसदी पर आ गई है, जो जुलाई में 11.51 फीसदी रही थी.

एक्सपर्ट्स जता रहे थे ये उम्मीद
खुदरा महंगाई के ये आंकड़े इसलिए भी राहत देने वाले हैं, क्योंकि इकोनॉमिस्ट ने अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर करीब 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था और ताजा आंकड़ा इससे से कम रहा है. इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि शहरी क्षेत्रों में खुदरा महंगाई 6.59 फीसदी रही है, जो कि इससे पिछले महीने 7.20 फीसदी रही थी. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ये आंकड़ा 7.02 फीसदी दर्ज किया गया है, जो कि जुलाई में 7.63 फीसदी रहा था.

सब्जियों की कीमतों में आई गिरावट
अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर में गिरावट के लिए काफी हद तक सब्जियों की कीमतों में आई कमी है. बीते महीने सब्जियों की महंगाई दर घटकर 26.14 फीसदी पर आ गई, जो जुलाई में 37.34 फीसदी रही थी, जबकि टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई थी और एक किलोग्राम टमाटर का भाव 300 रुपये तक पहुंच गया था. इसके अलावा दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्टस की महंगाई दर में भी बड़ी गिरावट आई है, ये 8.34 फीसदी से कम होकर 7.73 फीसदी रह गई है.

महंगाई को इस दायरे में रखने का लक्ष्य
रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने का लक्ष्य तय किया है और एक के बाद एक रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा करने जैसी तमाम कोशिशों के बाद यह आरबीआई के दायरे में आ भी गई थी, लेकिन जुलाई महीने में इसने फिर उछाल मारी और 7.44 फीसदी पर पहुंच गई. गौरतलब है कि देश भर में अनियमित मौसम की स्थिति ने महंगाई की गणना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतों में जोरदार इजाफा किया था.इसका असर जुलाई की खुदरा महंगाई पर देखने को मिला था. अच्छी खबर यह है कि स्थिति में काफी सुधार हुआ है और एक्सपर्ट्स को आने वाले महीनों में इसमें और गिरावट की उम्मीद है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...