10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedआई अच्छी खबर... 12 महीने में सबसे कम महंगाई, जानिए क्या-क्या चीजें...

आई अच्छी खबर… 12 महीने में सबसे कम महंगाई, जानिए क्या-क्या चीजें हुईं सस्ती

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारत की महंगाई में बड़ी गिरावट आई है और यह गिरकर 12 महीने के निचले स्‍तर पर चला गया है. बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ें के अनुसार, भारत की खुदरा महंगाई मई में सालाना आधार पर घटकर 4.75 प्रतिशत रह गई, जो 12 महीने सबसे निचला स्‍तर है, जबकि अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 4.83% थी. महंगाई का ये डाटा ज्‍यादातर अर्थशास्त्रियों के अनुमान से कम है.

महंगाई में इतनी बड़ी गिरावट के साथ खुदरा महंगाई सितंबर 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य 2-6% के दायरे में बनी हुई है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, मई महीने में सालाना आधार पर ग्रामीण खुदरा महंगाई 5.28 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में महंगाई 4.15% रहा है.

कौन-कौन सी चीजें हुई सस्‍ती
सरकार की ओर से शेयर किए गए डाटा के मुताबिक, अप्रैल 2024 की तुलना में सालाना आधार पर मसालों की कैटेगरी में सबसे बड़ी गिरावट हुई है. इसके बाद कपड़ा, जूते, घर और अन्‍य चीजों की कैटेगरी में महंगाई पिछले माह की तुलना में कम हुई है.

शेयर बाजार पर दिखेगा असर
खुदरा महंगाई दर में बड़ी गिरावट के कारण कल जब शेयर बाजार खुलेगा तो इसका पॉजिटिव इम्‍पैक्‍ट देखने को मिल सकता है, क्‍योंकि खुदरा महंगाई में गिरावट आना अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छा माना जाता है. ऐसे में गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी आने की संभावना है.

RBI ने नहीं बढ़ाया था ब्‍याज
गौरतलब है कि हाल ही में हुए भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की बैठक में ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया था. आरबीआई ने रेपो रेट को वित्त वर्ष 2024-25 में दूसरी एमपीसी मीटिंग के दौरान 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है. आरबीआई ने यह फैसला महंगाई को कम करने के लिए लिया था, जिसका असर मई में हुए महंगाई दर में बड़ी कटौती के तौर पर दिख रहा है.

महंगाई को लेकर आरबीआई का क्‍या है अनुमान
केंद्रीय बैंक के मुताबिक, खुदरा महंगाई (Retail Inflation) में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि, खाद्य चीजों की महंगाई की वजह से थोक महंगाई दर की गिरावट कम हुई है. ऐसे में रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए महंगाई दर के अनुमान को 4.5 फीसदी पर स्थिर रखा है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि केंद्रीय बैंक महंगाई दर को 4 फीसदी के टारगेट के अन्‍तर्गत रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...