5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedगूगल ने चौंका दिया... प्‍ले स्‍टोर से Naukri और 99acres को हटाया,...

गूगल ने चौंका दिया… प्‍ले स्‍टोर से Naukri और 99acres को हटाया, आखिर वजह क्‍या?

Published on

नई दिल्‍ली

गूगल प्ले स्टोर ने इन्फो एज के Naukri और 99acres ऐप को हटा दिया है। ऐप बिलिंग पॉलिसी का पालन नहीं करने के कारण ऐसा किया गया है। इन्फो एज के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने यह जानकारी दी है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने भारतीय डेवलपर्स के उन ऐप्स को हटाने का फैसला किया है जो उसकी बिलिंग पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे हैं। इन्‍फो एज का मैट्रिमोनी बिजनेस एप जीवनसाथी अभी भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

सभी बकाया पेमेंट होने का दावा
गूगल की ऐप पॉलिसी के खिलाफ एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद इन्फो एज के Naukri और 99acres ऐप 9 फरवरी से गूगल की ऐप पॉलिसी का पालन कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। संजीव बिखचंदानी ने पुष्टि की है कि गूगल को सभी बकाया राशि का पेमेंट कर दिया गया है। ऐसा लगता है कि गूगल भारतीय डेवलपर्स के लिए अपनी ऐप बिलिंग पॉलिसी को लागू करने के लिए यह कदम उठा रहा है।

IAMAI जारी की गूगल को सख्‍त एडवाइजरी
इस बीच इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) ने गूगल को सख्त एडवाइजरी जारी की है। IAMAI ने गूगल से भारतीय कंपनियों के ऐप्स को उसके प्ले स्टोर प्लेटफॉर्म से हटाने से रोकने का आग्रह किया है। यह सलाह गूगल के उन नोटिस के बाद आई है जिसमें कम से कम चार भारतीय कंपनियों को डिजिटल मार्केटप्लेस से हटाए जाने का खतरा है। इस तरह की खबरें हैं कि Google सेवा शुल्क का पेमेंट नहीं करने को लेकर अपने प्ले स्टोर से 10 भारतीय कंपनियों के ऐप को हटाने पर विचार कर रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...