14 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedVedanta की इस डील के खिलाफ सरकार, कहा- अभी नहीं बेच सकते...

Vedanta की इस डील के खिलाफ सरकार, कहा- अभी नहीं बेच सकते कंपनी में हिस्सेदारी!

Published on

नई दिल्ली,

दिग्गज उद्योगपति और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को सरकार की ओर से झटका लगा है. दरअसल, उनके Vedanta Group पर मौजूदा कर्ज को कम करने के लिए बनाई गई योजना पर सरकार ने अड़ंगा लगा दिया है. इसके साथ ही सरकार ने इस डील को लेकर लीगल एक्शन पर विचार किए जाने की बात भी कही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

हिंदुस्तान जिंक में सरकार की हिस्सेदारी
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने कर्ज को कम करने के लिए अपनी एक यूनिट Hindustan Zinc Ltd.को बेचने का प्लान बनाया है. सरकार ने हिंदुस्तान जिंक की वेदांता रिसोर्सेज की प्रमुख फर्म से करीब 3 अरब डॉलर की इस संपत्ति के अधिग्रहण का विरोध किया है. इसके साथ ही आगाह किया गया है कि ऐसा किया तो सरकार लीगल एक्शन पर विचार कर सकती है. दरअसल, सरकार की हिंदुस्तान जिंक में 30 फीसदी हिस्सेदारी है.

2.98 अरब में पूरी होनी थी डील
Vedanta Group अपनी जिस जिंक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बेचने का प्लान बना रही है, वो THL Zinc Ltd Mauritius है. साल की शुरुआत में यानी जनवरी 2023 में हिंदुस्तान जिंक ने वेदांता की इस यूनिट को 2.98 अरब डॉलर में अधिग्रहित करने पर अपनी सहमति व्यक्त की थी. इसे 18 महीने में चरणबद्ध तरीके से पूरा होना था, लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही सरकार की ओर से इस संबंध में सख्त लहजे में विरोध व्यक्त किया गया है.

हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड में सरकार के प्रतिनिधियों ने योजना के खिलाफ तर्क दिया है और कहा कि अगर कंपनी आगे बढ़ने का फैसला करती है तो उपलब्ध सभी कानूनी रास्ते तलाशे जाएंगे. इस संबंध में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट की मानें तो खनन मंत्रालय ने 17 फरवरी को हिंदुस्तान जिंक को इसे लेकर एक पत्र लिखा और कंपनी से इन एसेट्स खरीदने के लिए दूसरे नकदी रहित तरीकों का पता लगाने को कहा है.

S&P की रिपोर्ट के बाद बनाया था मन
गौरतलब है कि लंदन में बस चुके भारतीय मूल के उद्योगपति अनिल अग्रवाल Hindustan Zinc Limited के साथ डील से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Ltd) के कर्ज को कम करने में करना चाहते हैं. दरअसल, एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि वेदांता ग्रुप दो अरब डॉलर जुटा पाने में नाकाम रहता है या फिर अपने इंटरनेशनल जिंक एसेट्स को नहीं बेच पाता है, तो ऐसी स्थिति में कंपनी के कर्ज से जुड़ी रेटिंग दबाव में आ सकती है.

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...