9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorized2000 के नोट की विदाई से सरकार और बड़ी कंपनियों को होगा...

2000 के नोट की विदाई से सरकार और बड़ी कंपनियों को होगा फायदा, जानिए कैसे

Published on

नई दिल्ली

रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये का नोट मार्केट से वापस लेने की घोषणा की है। इससे बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में शॉर्ट टर्म में सरकार और कंपनियों के लिए बल्क बोरोइंग के रेट्स में कमी आएगी। रिजर्व बैंक के मुताबिक 31 मार्च, 2023 तक सर्कुलेशन में 2,000 रुपये के नोटों की वैल्यू 3.62 लाख करोड़ रुपये थी। जानकारों का कहना है कि इनमें से 50,000 करोड़ से एक लाख करोड़ रुपये तक बैंकिंग सिस्टम में आ सकते हैं। बैंक मंगलवार यानी 23 मई से 2,000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की प्रोसेस शुरू करेंगे। इस तरह बैंक डिपॉजिट बढ़ने से लिक्विडिटी बढ़ेगी। इससे शॉर्ट टर्म में मनी मार्केट्स इंस्ट्रूमेंट्स पर यील्ड में कमी आएगी।

बैंकों के लिए डिपॉजिट्स का एक हिस्सा सॉवरेन डेट में डालना अनिवार्य है। इससे शॉर्ट टेन्योर वाले गवर्नमेंट बॉन्ड्स यील्ड्स में गिरावट दिख रही है। एक विदेशी बैंक के अधिकारी ने कहा कि सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट्स में 15 बेसिस पॉइंट, टी-बिल यील्ड्स में 10 बेसिस पॉइंट और शॉर्ट टर्म गवर्नमेंट यील्ड्स में 5 से 7 बेसिस पॉइंट की कमी आने की संभावना है। सरकार ने जब 2016 में नोटबंदी की घोषणा की थी तो डिपॉजिट्स में तेजी आई थी। आरबीआई ने 2000 के नोटों को जमा करने या बदलवाने के लिए 30 सितंबर की डेडलाइन रखी है।

इकॉनमी पर नहीं होगा असर
इस बीच फाइनेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के फैसले से मनी सप्लाई या फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस पर कोई असर नहीं होगा। अधिकारियों का कहना है कि 2000 रुपये का नोट 2016 की नोटबंदी के बाद आया था और इनमें से अधिकांश अब सर्कुलेशन में नहीं हैं। फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन ने कहा कि इसका इकॉनमी पर कोई असर नहीं होगा। देश में पर्याप्त संख्या में छोटे मूल्य के नोट मौजूद हैं। इकनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी अजय सेठ ने कहा इकॉनमी में मनी सप्लाई पर कोई असर नहीं होगा।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...