8.9 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedविदेशी लैपटॉप बैन से सरकार हटी पीछे, तत्काल रोक से किया इनकार

विदेशी लैपटॉप बैन से सरकार हटी पीछे, तत्काल रोक से किया इनकार

Published on

सरकार ने लैपटॉप आयात के बैन से फिलहाल किनारा कर लिया है। भारत सरकार विदेश से आने वाले लैपटॉप में कटौती करने के लिए आयात पर बैन का कोई प्लान नहीं है। सरकार का मानना है कि भारत में धीरे-धीरे लैपटॉप के प्रोडक्शन में तेजी आएगी, जिससे विदेशी लैपटॉप की डिमांड खुद ब खुद कम हो जाएगी। ऐसा ही स्मार्टफोन के मामले में देखा गया था, जब स्मार्टफोन के आयात पर बिना किसी इंपोर्ट बैन के घरेलू प्रोडक्शन बढ़ाया। इसके बाद स्मार्टफोन इंपोर्ट बैन हो गया।

घरेलू प्रोडक्शन में होगा इजाफा
आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सचिव एस कृष्णन ने कहा कि HP और Dell जैसी कंपनियां आने वाले वित्त वर्ष में घरेलू प्रोडक्शन में इजाफा करेंगी। साथ ही देश में ही कंपोनेंट बनाने के काम में तेजी आएगी। सरकार देश में ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को सेमीकंडक्टर एरिया में निवेश के लिए प्लान बना रही हैं, जिससे सेमीकंडक्टर निर्माताओं को प्रोत्साहित किया जा सके। सरकार का मानना है कि 10 अरब डॉलर सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए एक छोटा बजट है, जो जापान, अमेरिका, यूरोप और चीन से जैसे देश से मुकाबला करने के लिए कम है।

PLI स्कीम का मिलेगा फायदा
उन्होंने कहा कि भारत का मुकाबला बाकी देशों से कठिन होगा, क्योंकि इन देशों में पहले से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बेस मौजूद हैं, जबकि भारत को ऑपरेशन सेटअप करना है। कृष्णन ने कहा कि देश में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग नए वित्त वर्ष से शुरू होने की उम्मीद है। HP और Dell ने 17,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन-लिंक्ड इनिशिएटिव स्कीम के तहत प्रोडक्सन बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसका ऐलान 2023 में किया गया था।

कब लैपटॉप इंपोर्ट पर लगा था बैन
केंद्र सरकार ने पहली बार 3 अगस्त 2023 में लैपटॉप इंपोर्ट पर बैन लगाने का ऐलान किया था, जिसे 1 अक्टूबर 2023 से लागू होना था। लेकिन लैपटॉप मैन्युफैक्चर्स की तरफ के विरोध के बाद बैन को हटाने का ऐलान कर दिया था। पहले तक HP और Dell जैसे कंपनियां भारत में लैपटॉप मैन्युफैक्चरिंग से इनकार कर रही थी, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद दोनों कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए राजी हो गई हैं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...