22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedEPFO से सात करोड़ मेंबर्स को सरकार ने दी खुशखबरी, आने वाला...

EPFO से सात करोड़ मेंबर्स को सरकार ने दी खुशखबरी, आने वाला है ब्याज, ऐसे चेक करें बैलेंस

Published on

नई दिल्ली

ईपीएफओ के सात करोड़ मेंबर्स के लिए अच्छी खबर है। जल्दी ही उनके पीएफ खाते में फाइनेंशियल ईयर 2022-23 का ब्याज आने वाला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 2022-23 के लिए ईपीएफ पर 8.15 फीसदी देने की सिफारिश की थी। वित्त मंत्रालय ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। ईपीएफओ ने आज एक सर्कुलर के जरिए इसे नोटिफाई कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस बार ईपीएफ मेंबर्स को ब्याज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले साल इसमें काफी देरी हुई थी। लेकिन ब्याज की राशि अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी। EPFO ने अपने करीब सात करोड़ खाताधारकों के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज देने की घोषणा मार्च में ही कर दी थी।

ईपीएफओ ने अपने सभी जोनल ऑफिस को एक सर्कुलर भेजा है। इसमें कहा गया है कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया है कि सरकार ने 2022-23 के लिए सभी ईपीएफ खाताधारकों के ईपीएफ में 8.15 फीसदी ब्याज क्रेडिट किए जाने को मंजूरी दे दी है। EPFO PF अकाउंट होल्डर के खाते में जमा राशि को कई जगहों पर निवेश करता है। इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा ब्याज के रूप में खाताधारकों को देता है। इससे ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक मेंबर्स को फायदा होगा। एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर 12 फीसदी की कटौती ईपीएफ खाते के लिए की जाती है। अगर बात एम्प्लॉयर की करें तो उसकी तरफ से की गई कटौती का 8.33 फीसदी हिस्सा ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में जाता है, जबकि बचा हुआ 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ में जाता है। पिछली बार सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के कारण मेंबर्स के अकाउंट्स में देर से ब्याज का पैसा आया था।

ऐसे चेक करें बैलेंस
अपने पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर अपना बैलेंस जान सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद ई-पासबुक पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा। ऐसा करने पर आपको पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां दिखने लगेंगी। यहां आपको मेंबर आईडी दिखेगी। इसे सेलेक्‍ट करेंगे तो आपको E-Passbook पर अपना पीएफ बैलेंस दिखने लगेगा।

मिस्ड काल और एसएमएस
आपके पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है, उस नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करनी होगी। मिस्ड-कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी। आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका UAN नंबर ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करें। आपको बैलेंस से जुड़ी जानकारी जिस भाषा में उसके उसके लिए विकल्प चुनना होगा। जैसे- हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

ऐप से चेक करें बैलेंस
इसके लिए सबसे पहले आपको उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐप में लॉगिन करें। टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं। यहां ईपीएफओ विकल्प को सर्च करके क्लिक करें। यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...