6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने कहा- मिला है प्रस्ताव, चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों को...

सरकार ने कहा- मिला है प्रस्ताव, चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों को मिलेगा ये तोहफा?

Published on

नई दिल्ली,

देश में चुनावी माहौल है और आने वाले महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग किसी भी समय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इस बीच ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि सरकार आचार संहिता लागू होने से पहले बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. रिपोर्ट्स में उम्मीद जताई जा रही है सरकार बैंकों में 5 दिन काम के प्रपोजल र बड़ा ऐलान कर सकती है.

5 दिन काम की मांग कर रहे कर्मचारी
सरकार की ओर से अभी तक इस तरह की खबरों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. लेकिन अगर बैंकों में 5 दिन काम के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है, तो फिर ये कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा होगा. बीते साल दिसंबर 2023 में बैंक यूनियनों द्वारा 180 दिनों में 5Days Bank Working लागू करने की अपील की थी. अब मामले से जुड़े अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जल्द इस पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है. फिलहाल की बात करें तो सरकारी और प्राइवेट बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को वर्किंग रहती है.

सैलरी में भी हाइक की उठ रही मांग
बैंक यूनियनों की ओर से सरकार से ना केवल पांच दिन काम की मांग की जा रही है, बल्कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 17 फीसदी का इजाफा करने की अपील भी की जा रही है. अगर इन मांगों पर केंद्र सरकार फैसला लेती है, तो फिर इस सेक्टर में कार्यरत 15 लाख से अधिक कर्मचारियों को बंपर फायदा होगा. गौरतलब है कि साल 2015 में सरकार ने बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को Bank Holiday घोषित किया था. बैंक यूनियन LIC की तरह बैंकों में भी 5Day’s Working लागू करने के लिए कह रहे हैं.

सरकार ने दी थी प्रस्ताव की जानकारी
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बीते साल दिसंबर में संसद सत्र के दौरान बताया था कि एक प्रस्‍ताव पेश किया गया है और इसमें भारत के सभी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग की गई है, जिसका मतलब है कि बैंकों में हर हफ्ते पांच दिन ही काम (Five Days Working) करने की मांग की गई है. वित्त राज्‍य मंत्री भागवत कराड ने कहा था कि आईबीए की ओर से यह प्रस्‍ताव पेश किया गया है. हालांकि, उन्होंने ये जिक्र नहीं किया था सरकार इस मांग पर क्या स्टेप उठा रही है और ना ही इस बारे में बात की थी कि निकट भविष्‍य में ये कब तक लागू हो सकता है.

बढ़ जाएंगे बैंक कर्मचारियों के काम के घंटे
बैंक कर्मचारियों को दो दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में इजाफा किया जा सकता है. अगर बैंकों में 5-Day Working व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को रोज 40 मिनट एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है. यानी उनका वर्किंग टाइम सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा सकता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...