11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeUncategorizedAirtel Jio Vi और BSNL को सरकार की दो-टूक, लॉन्च करने हेंगे...

Airtel Jio Vi और BSNL को सरकार की दो-टूक, लॉन्च करने हेंगे सस्ते रिचार्ज प्लान, नहीं मिलेगी कोई छूट

Published on

टेलिकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल पिछले लंबे वक्त से बिना जरूरत लोगों को डेटा ऑफर कर रही थी। इसके बदले कंपनियां जमकर मोटी कमाई कर रही थी। लेकिन अब सरकार इस मामले में सख्त हो चुकी है। सरकार ने टेलिकॉम कंपनियों से कॉलिंग ओनली प्लान लॉन्च करने के निर्देश दिये हैं। मतलब वो प्लान, जिसके साथ डेटा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में उन यूजर्स का फायदा होगा, जो अपने रिचार्ज में केवल वॉइस कॉलिंग चाहते हैं। ऐसे यूजर्स से डेटा का पैसा जबरदस्ती नहीं लिया जा सकेगा। साथ ही वाई-फाई से इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों को डेटा प्लान लेने की जरूरत नहीं होगी।

ट्राई ने दिये स्पेशल टैरिफ लॉन्च के निर्देश
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी Trai ने टेलिकॉम कंपनियों से स्पेशल टैरिफ प्लान को पेश करने का निर्देश दिया है। इन स्पेशल टैरिफ प्लान में वॉइस कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। ट्राई के इन प्लान से 2G यूजर्स को भी फायदा होगा, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती है। मौजूदा वक्त में ऐसे प्लान नहीं है, जिसमें डेटा नहीं दिया जा रहा हो।

90 से 365 दिनों की वैधता वाले लॉन्च होंगे प्लान
ट्राई चेयरमैन अनिल कुमार ने कहा कि डेटा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना जरूरी है, लेकिन यूजर्स के साथ जबरदस्ती नहीं की जा सकती है। ट्राई चेयरमैन का कहना है कि यूजर्स को उन्हीं सर्विस का चार्ज देना चाहिए, जिसका वो इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले में हाल ही में ट्राई की ओर से एक गाइडलाइन जारी की गई थी, जिसके मुताबिक यूजर्स को स्पेशन टैरिफ वाउचर प्लान पेश करने चाहिए, जिसमें कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। इन प्लान की वैधता 90 दिनों से 365 दिन रखा जा सकता है।

सरकार का नया पायलट प्रोजेक्ट
इस बीच ट्राई के चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने ऐलान किया है कि इस माह एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी है, जिससे कॉमर्शियल और प्रमोशनल मैसेज को ग्राहकों की सहमति के साथ अपने डिजिटल डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट करना होगा। मतलब प्रमोशनल और कॉमर्शियल मैसेज को पहचान की जा सकेगी।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...