13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedगूगल और भारतीय ऐप्स के विवाद में सरकार की एंट्री, क्यों बिना...

गूगल और भारतीय ऐप्स के विवाद में सरकार की एंट्री, क्यों बिना फीस रिस्टोर करने पड़े ऐप्स?

Published on

Google और भारतीय ऐप्स के बीच विवाद थमता नजर आ रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर ये विवाद कैसे थमा और आखिर सरकार का इस पर क्या स्टैंड था। दरअसल कुछ समय पहले गूगल ने फैसला किया था कि वह ऐसी ऐप्स को रिमूव कर देगा जिन्होंने उनकी प्लेटफॉर्म फीस पे नहीं की है। इसके बाद गूगल के टारगेट पर 10 भारतीय ऐप्स थीं। आज हम आपको इस पूरे मामले की जानकारी देने वाले हैं-

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गूगल और स्टार्टअप कम्यूनिटी से इसको लेकर मुलाकात की है। इसमें सरकार की तरफ से गूगल स्टाफ को इन ऐप्स को रिस्टोर करने के लिए कहा गया है। इसके बाद टेक जायंट ने इस ऐप्स को फिर से रिस्टोर कर दिया है। इसमें ‘Naukri’ जैसी ऐप्स भी थीं। इंडियन स्टार्टअप्स को बूस्ट करने के लिए सरकार ने इस विवाद को खत्म करने का निर्णय लिया है।

क्या किया गूगल ने ?
गूगल की तरफ से फिलहाल इन ऐप्स को रिस्टोर कर दिया गया है। फिलहाल अभी इस पर गूगल की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। फिलहाल इस पर काम भी किया जा रहा है। ऐसा ही UPI पेमेंट को लेकर भी विवाद जारी है। पेटीएम के बाद लोग अन्य यूपीआई ऐप्स पर शिफ्ट होने लगे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए स्टार्टअप्स के कुछ मेंबर्स ने भी NPCI से भी इसको लेकर मुलाकात की है।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरुआत से ही भारतीय कंपनियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी सरकार की तरफ से भारतीय कंपनियों का पक्ष विदेशी कंपनियों के सामने रखा गया है। अब एक बार फिर सरकार ने साबित कर दिया कि उनका पूरा फोकस भारतीय ऐप्स पर ही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...