16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
HomeUncategorizedगोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में की...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में की पर्स लेकर एंट्री, मचा बवाल

Published on

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। सुनीता हाल ही उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। लेकिन मंदिर के गर्भगृह में वह पर्स लेकर चली गईं। इसी पर बवाल मच गया है। मंदिर के अंदर से सुनीता आहूजा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

दरअसल उज्जैन के महाकाल मंदिर का एक मुख्य नियम है कि किसी भी भक्त को गर्भगृह के अंदर बैग लेकर नहीं जाने दिया जाता। इस तरह बैग लेकर प्रवेश वर्जित है। लेकिन वायरल तस्वीरों में Sunita Ahuja गर्भगृह में बैग लिए साफ नजर आ रही है। सुनीता आहूजा ने भी दर्शन के बाद की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

मंदिर की सुरक्षा पर सवाल, तस्वीरों पर बवाल
लोग यह देखकर हैरान हैं कि आखिर कैसे सुनीता आहूजा को बैग लेकर अंदर जाने की अनुमति दी गई? और मंदिर समिति के भी किसी सदस्य ने उन्हें न तो रोका और न ही टोका। वायरल तस्वीरों में सुनीता आहूजा के साथ मंदिर के पंडित जी भी नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से मंदिर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि ऐसे तो कोई भी बैग में कुछ भी लेकर अंदर मंदिर में घुस सकता है। यह मामला संबंधित अधिकारियों तक भी पहुंच गया और खूब बवाल मचा हुआ है।

मंदिर के व्यवस्थापक बोले- कड़ी कार्रवाई होगी
महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक संदीप सोनी ने कहा कि बैग को अंदर कैसे ले जाने दिया गया, इस मामले में आगे की कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज देखकर ही की जाएगी। संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर के बाहर एक सुरक्षा टीम तैनात थी, जिसे निर्देश दिया गया था कि मंदिर के अंदर किसी को भी बैग या पर्स लेकर न आने दिया जाए। संदीप सोनी ने कहा कि जिसने भी गलती की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...