11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorized10 दिन से लापता गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, बताया...

10 दिन से लापता गुरुचरण सिंह के पिता का छलका दर्द, बताया गायब होने से एक दिन पहले घर में क्या हुआ था

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मिस्टर सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को लापता हुए 10 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं, पर कहीं कुछ पता नहीं है। परिवार का भी बुरा हाल है। अब तक कोई इस बात को हजम नहीं कर पा रहा है कि गुरुचरण सिंह अचानक लापता हो गए। गुरुचरण सिंह 22 फरवरी से गायब हैं, और अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। गुरुचरण सिंह के पिता ने पुलिस में बेटे के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी और बताया था कि गुरुचरण ने दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे और उनकी फ्लाइट थी। पर एक्टर ने फ्लाइट ही नहीं ली और तभी से गायब हैं। गुरुचरण के पिता ने हाल ही ‘ईटाइम्स’ से बात की। 10 दिन से ज्यादा हो गए और बेटे का कुछ पता नहीं। इसका दुख और गुस्सा उनकी बातों और आवाज में साफ झलका।

Gurucharan Singh के पिता हरगीत सिंह ने कहा, ‘जो हुआ वह बहुत चौंकाने वाला है। हम नहीं जानते कि इससे कैसे निपटें। हम सब बहुत परेशान हैं और पुलिस से कुछ अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं।’

गुरुचरण सिंह के पिता ने बताई बेटे के लापता होने से एक दिन पहले की बात
गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं, लेकिन इससे एक दिन पहले उन्होंने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उस बारे में बात करते हुए पिता हरगीत ने बताया कि कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ था। बस सभी लोग घर पर थे, सब बहुत अच्छा लग रहा था। अगले दिन उसे (गुरुचरण सिंह) को मुंबई जाना था।

भक्ति सोनी ने बताया गुरुचरण और मुंबई एयरपोर्ट का किस्सा
गुरुचरण सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर उनके दोस्त भक्ति सोनी लेने आने आने वाली थीं। लेकिन जेडी मजीठिया ने ‘ईटाइम्स’ को बताया था कि गुरुचरण एयरपोर्ट पर पहुंचे ही नहीं और भक्ति सोनी इंतजार कर वापस आ गईं। भक्ति सोनी ने इस बारे में कहा, ‘मैं एयरपोर्ट पर गई थी, और उनका इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आए। मैंने उन्हें कॉल करने की कोशिश की, लेकिन मैं उनसे संपर्क नहीं कर सकी। इसलिए, मुझे लगा कि उन्होंने शायद अपनी ट्रिप कैंसल कर दी है। फिर अगले दिन, मुझे पता चला कि उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है।’

गुरुचरण की मां के संपर्क में भक्ति सोनी
भक्ति सोनी ने आगे कहा, ‘मैं अब गुरुचरण की मां के संपर्क में हूं। वह उनके दोस्तों को यह जानने के लिए कॉल करती हैं कि क्या गुरुचरण हममें से किसी के साथ संपर्क में है। हमें उम्मीद है कि पुलिस को कुछ जानकारी मिलेगी। हम उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।’

गुरुचरण सिंह ने रची लापता होने की साजिश?
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुचरण सिंह ने अपने लापता होने की साजिश रची है। ‘न्यूज18’ के हवाले से बताया गया कि दिल्ली पुलिस का कहना है कि गुरुचरण ने अपना फोन पालम इलाके में ही छोड़ दिया और खुद के लापता होने की योजना बनाई होगी। एक्टर का पता लगाने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं, पर अब तक कुछ पता नहीं चला है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...