13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedElon Musk से बहस करना पड़ा भारी, ट्विटर पर ही कर्मचारी को...

Elon Musk से बहस करना पड़ा भारी, ट्विटर पर ही कर्मचारी को किया फायर

Published on

नई दिल्ली,

Elon Musk ने एक और Twitter कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. Elon Musk से असहमत होने पर उन्होंने ट्विटर पर ही कर्मचारी की छुट्टी कर दी. मस्क ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कुछ देशों में एंड्रॉयड ऐप के स्लो होने पर माफी मांगी थी. इसको एक ट्विटर ऐप डेवलपर ने काउंटर किया. ऐप डेवलपर ने दावा किया कि वो ऐप पर पिछले 6 साल से काम कर रहे थे और ये गलत है. दोनों के बीच काफी ट्वीट्स एक्सचेंज हुए. इसके बाद मस्क ने कहा उसका फायर कर दिया गया है. यानी कंपनी से निकाल दिया गया है.

कर्मचारी ने फोटो पोस्ट कर की पुष्टि
ट्विटर कर्मचारी Eric Frohnhoefer ने इसको लेकर एक फोटो भी शेयर किया. इसमें दिखाया गया उनको सिस्टम से लॉक आउट कर दिया गया है. इससे टर्मिनेशन की पुष्टि हो गई. उन्होंने अपने ट्विटर बायो को भी बदल कर ‘पूर्व में @Twitter’ कर दिया है. आपको बता दें कि टेक्निकल प्वॉइंट पर बहस होने के बाद नाराज मस्क ने उनसे उनकी रविवार की परफॉर्मेंस को लेकर सवाल पूछा और फायर कर दिया.

मस्क ने ये भी ऐलान किया कि ऐप में कई बगलाव आने वाले समय में किए जाएंगे. इससे इसको ज्यादा रिस्पांसिव बनाया जाएगा. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि इसके हिस्से के तौर पर वो माइक्रोसर्विस ब्लोटवेयर को बंद कर रहे हैं.

पुराने मैनजमेंट में बदलाव
आपको बता दें कि ट्विटर के पुराने मैनेजमेंट को लेकर मस्क काफी ज्यादा वोकल रहे हैं. अब वो प्लेटफॉर्म के टेक्निकल साइड पर काम कर रहे हैं. इसमें कई फीचर्स को वो हटा रहे हैं. एक ट्वीट में उन्होंने बताया कि ट्वीट के नीचे आने वाले लाइन इंडिटेकर जिसमें दिखाया जाता है कि ट्वीट किस फोन या ऑपरेटिंग सिस्टम से किया जा रहा है उसको भी हटाया जा रहा है.

मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है इस पर कई बदलाव हो रहे हैं. कई टॉप कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. मस्क कंपनी के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता अभी तक दिखा चुके हैं. माना जा रहा है ऐसे कई और फैसले मस्क आने वाले समय में ले सकते हैं.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...